search

झारखंड में JMM नेता की निर्मम हत्या: बीच सड़क में सिर पर हमला, जंगल में शव जलाने का प्रयास

cy520520 3 hour(s) ago views 735
  



संवाद सहयोगी, डुमरी (गिरिडीह)। निमियाघाट थाना क्षेत्र के घुटवाली के पास पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को जलाने का प्रयास किया गया।

सुबह जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली यह खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर डुमरी फुसरो रोड को जाम कर दिया है। उनकी मांग है कि जब तक पुलिस प्रशासन हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक सडक जाम रहेगी।  
झामुमो के बड़े नेता

डुमरी थाना क्षेत्र के झारखण्ड कॉलेज के संस्थापक शिवा महतो के खेत के बगल मे झामुमो केन्द्रीय सदस्य सह पुर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो को मारफ कर जला देने का मामला प्रकाश मे आया है, जिसकी सूचना सुबह खेत जाने वाले किसी महिला ने दी।

इस खबर को लेकर कानाफूसी होने लगी और घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई। वहीं डुमरी पुलिस निमियाघाट पुलिस स्थल मे पहुंच कर स्थल की घेराबंदी कर फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार कर रही है।

बता दें कि राकेश महतो झामुमो पार्टी का कद्दावर नेता थे। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई ने बताया कि कल शाम को ही उनकी मुलाकात हुई थी।   

यह भी पढ़ें- मरीज का 17 साल पुराना 5 किलो का ट्यूमर निकाला गया, रांची सदर अस्पताल की बड़ी सफलता

यह भी पढ़ें- धनबाद नगर निगम चुनाव: बूथ लूट की आशंका पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161083