search

चंडीगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी! युवक गिरफ्तार, बच्चों की आपत्तिजनक सामग्री देखता और अपलोड करता था

deltin33 1 hour(s) ago views 617
  

इंस्टाग्राम अकाउंट से नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। बच्चों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो देखना और फिर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ा। पुलिस ने ने मनीमाजरा के रहने वाले 32 वर्षीय जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इरम रिजवी की निगरानी में की गई।

पुलिस के अनुसार, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसमें एक इंस्टाग्राम अकाउंट से नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने की सूचना दी गई थी।

प्रारंभिक जांच के दौरान आईपी एड्रेस ट्रेस किए गए और संबंधित इंटरनेट सेवा प्रदाता से सब्सक्राइबर विवरण प्राप्त किया गया। काॅल डिटेल रिकाॅर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि हुई। पुलिस ने इलेक्ट्राॅनिक उपकरण जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474552