search

उत्तराखंड में माई स्कीम पोर्टल लॉन्च, एक क्लिक में मिलेंगी सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Chikheang 3 hour(s) ago views 985
  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।



राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगी। माई स्कीम पोर्टल पर एक क्लिक में ही उन्हें यह सुविधा प्राप्त होगी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवासीय कार्यालय में इस पोर्टल का शुभारंभ किया।

इस पोर्टल पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पुस्तिका ‘मेरी योजना’ में शामिल सभी योजनाओं को आनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।  

इससे नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी एक ही मंच पर मिल सकेगी।

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की समग्र जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करना है।

पोर्टल पर प्रत्येक योजना से संबंधित पात्रता मानदंड, लाभ का विवरण, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा संबंधित विभाग की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की गई है।

इससे नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी और सूचना तक उनकी पहुंच आसान बनेगी।

मेरी योजना पुस्तिका के डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध होने से योजनाओं के प्रचार-प्रसार को भी गति मिलेगी।

एकीकृत डिजिटल मंच से विभागों के बीच समन्वय बेहतर होगा और योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

सरकार ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर पर पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को जानकारी के अभाव में योजनाओं से वंचित न रहना पड़े और तकनीक के माध्यम से सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें- AI समिट हंगामे पर सीएम धामी का Congress पर निशाना, बोले- कांग्रेस को फूटी आंख नहीं सुहा रही देश की प्रगति

यह भी पढ़ें- खेल भूमि बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड, डबल इंजन सरकार में खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाएं: सीएम धामी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165713