search

झारखंड नगर निकाय चुनाव में पोस्टल बैलेट की सुविधा नहीं, हजारों नौकरीपेशा मतदाता नहीं कर पाएंगे मतदान

cy520520 Yesterday 21:26 views 963
  

झारखंड निकाय चुनाव में नौकरीपेशा और वृद्धों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा नहीं। (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सहयोगी, जागरण, चास (बोकारो)। झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होना है। बोकारो जिले के चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे। हालांकि चास नगर निगम क्षेत्र के करीब दो हजार नौकरीपेशा मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सर्विस वोटरों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मतपत्र भेजने की व्यवस्था रहती है, जिससे बाहर पदस्थापित कर्मचारी भी मतदान कर पाते हैं।

लेकिन नगर निकाय चुनाव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बाहर कार्यरत सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारी मतदान से वंचित रह जाएंगे। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से इस संबंध में अब तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है।

बताया जाता है कि केवल चास-बोकारो क्षेत्र में ही लगभग दो हजार ऐसे मतदाता हैं, जो ड्यूटी के कारण दूसरे जिलों या राज्यों में तैनात हैं। पूरे राज्य में इनकी संख्या करीब एक लाख आंकी जा रही है। मतदान का अवसर नहीं मिलने से कई मतदाताओं में निराशा देखी जा रही है।

वृद्धों के लिए घर पर मतदान की व्यवस्था नहीं

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर पर मतदान की सुविधा दी जाती रही है।

निर्धारित आयु से अधिक या अस्वस्थ मतदाता आवेदन कर घर बैठे अपने मताधिकार का उपयोग करते थे और तय कार्यक्रम के तहत मतदान दल उनके आवास पर पहुंचता था। हालांकि नगर निकाय चुनाव में इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी, बोकारो अजय नाथ झा ने कहा, इस चुनाव में पोस्टल बैलेट की व्यवस्था नहीं है। इसलिए नौकरीपेशा मतदाताओं को पोस्टल बैलेट उपलब्ध नहीं कराया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161352