search

फतेहपुर-कन्नौज में मधुमक्खियों का कहर: हमले में महिला समेत 9 लोग घायल, इलाके में अफरा-तफरी

cy520520 Yesterday 21:26 views 647
  



जागरण टीम, फतेहपुर/कन्नौज। शुक्लांगज में मधुमक्खियों के हमले में अंपायर की मौत के बाद फतेहपुर और कन्नौज में भी इनका कहर देखने को मिला। दोनों जगहों पर मधुमक्खियों के हमले में नौ लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फतेहपुर में खेत में काम कर रही महिला सहित छह जख्मी


कस्बा के बहुआ रोड पर स्थित पानी की टंकी में शनिवार शाम पांच बजे के बाद मधुमक्खियों के छत्ते पर किसी पक्ष ने चोंच मार दिया। जिससे उग्र हुई मधुमक्खियों ने खेत जा रही महिला समेत छह पर हमला कर दिया। भगदड़ के बीच चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने धुआं सुलगाकर मधुमक्खियों भगाया और घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां से उपचार बाद घायल लौट गए। मधुमक्खियों ने पांच बकरियों एवं एक गाय को भी काटा।


गाजीपुर कस्बा की 55 वर्षीय बानों, 45 वर्षीय कमलेश, 50 वर्षीय मुंशी, 40 वर्षीय रामपाल, 60 वर्षीय वरिष्ठजन मुन्ना व 40 वर्षीय गुलकू देर शाम खेतों की जा रहे थे।इस बीच खेत के समीप स्थित पानी टंकी में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने चोंच मार दिया। जिससे उग्र हुई मधुमक्खियों ने उक्त ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर दौड़कर पहुंचे ग्रामीणों ने धुआं सुलगाया जिससे मधुमक्खियां कुछ देर बाद शांत हो गई। जिसमें पांच लोग सीएचसी में उपचार बाद घर चले गए जबकि मुन्ना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि किसी पक्ष के छत्ता में चोंच मार देने से मधुमक्खियां उग्र हुई थी, धुआं सुलगाने के बाद शांत हो गई।
कन्नौज में मधुमक्खियों ने मजदूरों पर बोला हमला, तीन गंभीर घायल

सकरावा-किशनी मार्ग पर सड़क पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। हमले में तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सकरावा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी 50 वर्षीय पप्पू पुत्र अजीम, 49 वर्षीय आरिफ़ पुत्र शाकिर, 45 वर्षीय फिरोज पुत्र सोहराब अपने आधा दर्जन साथियों के साथ सकरावा-किशनी मार्ग पर गिट्टी इकठ्ठा कर रहे थे। उसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। आनन-फानन में निजी वाहन से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लाया गया। पप्पू और फिरोज के कानों में भी मधुमक्खियां घुस गई थी, जिन्हें डाक्टर ने बाहर निकाला। अस्पताल में तीनों लोगों का उपचार जारी है और हालत खतरे से बाहर है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161329