search

मुजफ्फरनगर में बैंक लॉकर में फंसे एग्जाम पेपर, व्हाट्सएप से मंगाकर करानी पड़ी 10वीं की परीक्षा; मची अफरा-तफरी

Chikheang Yesterday 23:26 views 100
  

खतौली मार्डन पब्लिक स्कूल में प्रश्न-पत्र मिलने में देरी होने से परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों की भीड़



संवाद सहयोगी, जागरण मुजफ्फरनगर। बैंक के लॉकर में प्रश्न पत्र फंसने के कारण मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा समय पर आरंभ नहीं हो सकी। लाकर खुलवाने के लिए मेरठ से गोदरेज कंपनी का तकनीशियन भी बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर अभिभावकों ने हंगामा कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद व्हाट्सएप पर देहरादून से प्रश्न-पत्र मंगवाया। उसकी फोटोकापी करा वितरण करने के बाद लगभग ढ़ाई घंटा देरी से परीक्षा आरंभ हुई।

कस्बा खतौली में मॉडर्न पब्लिक स्कूल को सीबीएसई का परीक्षा केंद्र बनाया है। शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा थी। परीक्षार्थी निर्धारित समय पर पहुंचे। कुछ परीक्षार्थियों को अभिभावक साथ लेकर आए। परीक्षा के प्रश्न-पत्र केनरा बैंक के लाकर में रखे हुए थे, जैसे ही बैंक में प्रश्न पत्र निकालने के लिए लाकर को खोलने का प्रयास किया गया तो उसका लाक फंस गया।

घंटों लॉकर का लॉक खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परीक्षा में देरी होने पर अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। परीक्षार्थियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को समझा बुझाकर शांत किया। स्कूल प्रबंधन ने सीबीएसई देहरादून रीजन के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। ॉ

तब व्हाट्सएप से प्रश्न पत्र मंगवाया गया और फोटोकॉपी कराकर परीक्षार्थियों को वितरित की गई। दोपहर लगभग एक बजे से परीक्षा शुरू हो सकी और साढ़े चार बजे संपन्न हुई।

पेपर रहा आसान, चेहरों पर रही मुस्कान

परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे गए थे। प्रश्न पत्र न मिलने से उनमें बेचैनी बढ़ गई थी। वहीं, बैंक लॉकर से प्रश्न-पत्र न निकलने से परीक्षार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा के निरस्त होेने की आशंका बनी थी,लेकिन स्कूल प्रबंधन के प्रयास से परीक्षा संपन्न हो सकी।

परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर आए परीक्षार्थियों के चेहरे मायूसी की जगह, मुस्कान थी। परीक्षार्थियों का कहना था कि अंग्रेजी का प्रश्न-पत्र सरल रहा। उन्हें प्रश्न-पत्रों के उत्तर का हल करते समय परीक्षा के देरी होने का अहसास नहीं हो सका। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा में देरी होने से परीक्षार्थियों के नाश्ते-पानी की व्यवस्था कराई।



बैंक मैनेजर अंकित कुमार शनिवार को अवकाश पर थे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रश्न-पत्रों को निकालने के लिए लॉकर खोलने का प्रयास किया गया तो तकनीकी कारणों से लॉक नहीं खुल सका। मेरठ से गोदरेज कंपनी के तकनीशियन सुरेश कुमार को बुलाया गया। इसके बाद लॉकर का लॉक खुल सका।


                                                                                    सतीश कुमार, केनरा बैंक कर्मी खतौली
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165802