search

मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के छह दिन बाद सेना के जवान की मौत; फिरोजाबाद में हादसा

deltin33 1 hour(s) ago views 388
  

इंसेट में सेना के जवान की फाइल फोटो।



संवाद सहयोगी, नारखी। रजावली क्षेत्र के गांव तजापुर निवासी सेना के जवान की शुक्रवार रात सड़क हादसे मेंं मृत्यु हो गई। उसकी छह दिन पहले ही शादी हुई थी। आगरा में पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर लाया गया तो हर तरफ चीख पुकार मच गई। घरों में चूल्हे नहीं जले।

आगरा से आए सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी। जवान और पत्नी के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि यह हादसा हो गया।
परिवार में कोहराम, गांव तजापुर में छाया मातम, नहीं जले चूल्हे

तजापुर निवासी 25 वर्षीय जवान भूपेंद्र सिंह शुक्रवार शाम छह बजे बुलेट बाइक से इसाैली चौराहा गए थे। वहां से लौटते समय गांव के समीप सामने से आई सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने बु़लेट में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। घायल जवान को पुलिस ने ट्रामा सेंटर भिजवाया था। वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया था।
आगरा में हुआ पोस्टमार्टम

मिलिस्ट्री हॉस्पिटल आगरा कैंट ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई थी। आगरा में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम करीब पांच बजे शव लेकर स्वजन घर पहुंचे। इसके बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

राजकीय सम्मान से दी गई अंतिम विदाई, 14 फरवरी को हुई थी शादी


ग्रामीणों ने भूपेंद्र की शादी 14 फरवरी को एटा के जलेसर महकी कला निवासी ज्योति सिंह से हुई थी। घर में नई दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी फीकी नहीं पड़ी थी कि यह दुर्घटना हो गई। नवविवाहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सैनिक की तैनाती जम्मू के राजौरी में थी।

आगरा से सेना की बटालियन के जवान गांव पहुंचे। सैनिक को पूरे सैन्य सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने भी श्रद्धांजलि दी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474995