जागरण संवाददाता, बहराइच। दिल्ली व उत्तराखंड में जिले के 70 किसान कृषि की नवीनतम तकनीक सीखकर इसका उपयोग खेती किसानी में करेंगे। इसके लिए किसानों का दल रविवार को प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ। दो सप्ताह तक किसानों का दल प्रशिक्षण में शामिल रहेगा।
सबमिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना के तहत किसानों के प्रशिक्षण दल को रविवार को उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने कृषि भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उधम सिंह नगर उत्तराखंड व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
क्या है इसका उद्देश्य?
उपनिदेशक कृषि ने किसानों से कहा कि वहां पर गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा संस्थान पर बोई गई फसलों का अवलोकन भी करें। कृषि की नवीनतम तकनीकी सीख कर और इसका उपयोग स्वयं की फसल उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ अपने आसपास के किसानों में कृषि तकनीकी का प्रचार -प्रसार करें। जिससे वह भी अपनी फसल उत्पादन को बढ़ाकर अधिक आय अर्जित कर सकें।
यह भी पढ़ें- अब नए स्मार्ट मीटर के कनेक्शन के लिए 6000 की जगह देना होगा सिर्फ 2800; बिजली विभाग ने दी बड़ी राहत
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा, सदभावना संस्था के योगेंद्र मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l |
|