search

लोक-लाज के डर से पिता और चाचा बने कातिल, नवजात को जन्म देने के बाद बिन ब्याही बेटी की गला घोंटकर हत्या

LHC0088 1 hour(s) ago views 618
  

लोक-लाज के डर से पिता और चाचा बने कातिल



संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज में अविवाहित युवती की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को नौ दिनों का वक्त लगा लेकिन जो कहानी सामने आया है बेहद खौफनाक है। 13 फरवरी की अलसुबह तीन बजे युवती को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महज 13 मिनट बाद उसने बच्ची को जन्म दिया।  

बच्ची स्वस्थ थी और वजन ढ़ाई किलोग्राम था। इसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी तो रेफर कर दिया गया। यहीं से साजिश शुरू हुई।  
एंबुलेंस के बजाय अपने निजी वाहन से ले जाने की बात

पिता व स्वजन ने युवती को रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस के बजाय अपने निजी वाहन पर लेकर मधेपुरा ले जाने की बात कही। लेकिन मधेपुरा ले जाने के बजाय घर ले जाकर गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद कुछ खास लोगों को जानकारी देकर अंतिम संस्कार कराने के लिए भागलपुर स्थित महादेवपुर गंगा घाट के लिए शव लेकर निकल पड़े।  

इस बीच आसपास के लोगों ने पुलिस को फाेन कर हत्या की आशंका व्यक्त किया। पुलिस शव को नवगछिया से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा ले आई। पिता को थाना में लाकर पूछताछ की गई लेकिन वे प्रेमी व उसके स्वजन के खिलाफ साजिश बुनने लगे।  
तीन दिन बाद पिता के युवती किया FIR

पिता की कहानी में पुलिस उलझती चली गई। इसके बाद पिता व स्वजन मोबाइल व घर बंद कर फरार हो गए। फिर तीन दिनों बाद थाना में पिता ने युवती के पिपरा करौती निवासी राजेश यादव के पुत्र रिशु कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया।  

पिता के अनुसार पुत्री के गर्भवती होने की जानकारी उसे या उसके किसी स्वजन को नहीं चल पाया। 12 फरवरी को उनकी पुत्री को रिशु कुमार चुपके तरीके से उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी पुत्री ने बच्ची को जन्म दिया।  
प्रेमी की बहन ने दी जानकारी

प्रेमी की बहन ने उनकी छोटी बेटी को जब इसकी जानकारी दी तो वे लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, वहां उनकी पुत्री बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ी थी। जब तक वे लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपित रिशु कुमार नवजात को लेकर गायब हो गया।  

मरीज को रेफर किए जाने के बाद वे लोग मरीज को लेकर घर लौट गए और मधेपुरा ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच रास्ते में ही उनकी पुत्री ने दम तोड़ दिया।  

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान में पिता और चाचा के द्वारा युवती की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नवजात को फेंकने मामले में युवती के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164152