search

BRABU: इंटर्नशिप और परीक्षा के भंवर में फंसे एक लाख से अधिक स्नातक छात्र

deltin33 1 hour(s) ago views 960
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर में नामांकित एक लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा और इंटर्नशिप के बीच फंसे हैं। इससे उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है।

चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के अनुसार स्नातक के फिफ्थ सेमेस्टर में विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य बनाया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से शुरुआत में इसको लेकर कोई विशेष तैयारी नहीं की गई।

आखिरी समय में परीक्षा कराए जाने से पहले विश्वविद्यालय की ओर से इंटर्नशिप कराए जाने को लेकर प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इंटर्नशिप कराने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से टेंडर जारी किया गया।

इस आधार पर 22 एजेंसियों ने आवेदन किया। अब विश्वविद्यालय की ओर से इसकी जांच कर संबंधित एजेंसी का चयन इंटर्नशिप के लिए करना है। अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं होने से छात्र-छात्राओं में संशय की स्थिति कायम है।

इंटर्नशिप के लिए विश्वविद्यालय की ओर से सभी कालेजों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई जानी है। इसमें उन्हें इंटर्नशिप आफलाइन मोड में कराए जाने समेत अन्य सभी बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इसका सर्टिफिकेट भी संबंधित एजेंसी की ओर से जारी किया जाना है।

दूसरी ओर स्नातक में नामांकित विद्यार्थियों की इस सत्र तक छठे सेमेस्टर की परीक्षा हो जानी चाहिए थी लेकिन अब तक केवल चौथे सेमेस्टर की ही परीक्षा विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा सकी है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही स्नातक के इंटर्नशिप पर निर्णय होगा।
अगले महीने होगी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा

अगले महीने स्नातक थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। यह परीक्षा दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच कराई जा सकती है। जल्द ही परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि जारी होगी।

इसके बाद पीजी और स्नातक समेत वोकेशनल की अन्य परीक्षाएं होंगी। पहले इंटर और बाद में मैट्रिक की परीक्षा के कारण विश्वविद्यालय की ओर से फरवरी में कोई भी बड़ी परीक्षा नहीं कराई जा सकी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475238