search

यमुना डूब क्षेत्र में 21 किमी लंबा इको-फ्रेंडली साइकिलिंग ट्रैक बनाएगा DDA, वजीराबाद से ओखला तक है ग्रीन कॉरिडोर

LHC0088 1 hour(s) ago views 82
  

डीडीए यमुना डूब क्षेत्र में 21 किमी लंबा साइकिल ट्रैक और पैदल चलने के लिए रास्तों का निर्माण कर रहा है। प्रतीकात्मक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी यमुना के किनारों को नया रूप देने और पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक अन्य बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। डीडीए यमुना डूब क्षेत्र में 21 किमी लंबा साइकिल ट्रैक और पैदल चलने के लिए रास्तों का निर्माण कर रहा है।
प्रमुख विशेषताएं

  • 21 किमी लंबा कारिडोर : वजीराबाद बैराज से ओखला और कालिंदी कुंज तक यमुना के दोनों किनारों पर लगभग 21 किमी लंबा एक निरंतर साइकिलिंग और वाकिंग कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।
  • पार्कों का जुड़ाव : इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यमुना किनारे बने विभिन्न पार्कों जैसे \“असिता\“, \“बांसेरा\“ और \“यमुना वाटिका\“ को आपस में जोड़ना है। इससे लोग एक पार्क से दूसरे पार्क तक साइकिल से आसानी से जा सकेंगे।
  • पर्यावरण का खास ख्याल : यह क्षेत्र इको-सेंसिटिव जोन में आता है, इसलिए निर्माण में कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ट्रैक बनाने के लिए जूट की मैटिंग, बजरी और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है ताकि वर्षा जल जमीन में जा सके।
  • सुरक्षित और सुगम सफर : यह ट्रैक पूरी तरह से मोटर वाहनों से मुक्त होगा, जिससे साइकिल चालकों और टहलने वालों को प्रदूषण और ट्रैफिक से राहत मिलेगी। रात के समय सुरक्षा के लिए यहां लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

एलजी ने किया निरीक्षण

हाल ही में एलजी वीके सक्सेना ने इन परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल दिल्लीवासियों को मनोरंजन का नया साधन मिलेगा, बल्कि यमुना के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने में भी मदद मिलेगी।
कब तक होगा तैयार?

परियोजना के पहले चरण का काम तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में इसका बड़ा हिस्सा आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पूरा काॅरिडोर 2026 के आखिर तक तैयार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, 21 प्रस्तावित स्टेशनों की समीक्षा के बाद 7 नाम संशोधित व 2 पूरी तरह बदले

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पुरानी ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों की बदलेगी सूरत, DDA तैयार कर रहा रिडेवलपमेंट का प्लान

यह भी पढ़ें- हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद कैब ड्राइवर बनीं दिल्ली की लक्ष्मी देवी, पीएम मोदी ने \“मन की बात\“ में किया जिक्र
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164191