जागरण संवाददाता, लखनऊ। पारा के न्यू कांशीराम कालोनी निवासी महिला ने रील बनाकर उसमें इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज का फोटो इस्तेमाल किया। रील में कई अभद्र टिप्पणी की और उसे प्रसारित भी कर दिया। आरोपित महिला के खिलाफ हंसखेड़ा चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
चौकी प्रभारी मुन्नालाल ने बताया कि हिमांशी के खिलाफ पहले से मारपीट, लूट और वसूली के कई मामले दर्ज हैं। वह इनकी विवेचना कर रहा हैं। पूर्व में हिमांशी जेल भी जा चुकी है।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पर उन्हें एक वीडियो दिखी जो हिमांशी यादव की इंस्टाग्राम आइडी से पोस्ट की गई थी। इसमें जान बूझकर इंस्पेक्टर पारा और उनकी फोटो का इस्तेमाल किया। पुलिसकर्मियों के प्रति गाली-गलौज भी की गई। महिला की इस हरकत से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इस आधार पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में किसी गांव में न हो पेयजल की दिक्कत, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश |