search

होली पर यात्रियों को उपहार, चलेंगी पांच विशेष ट्रेनें; सुल्तानपुर, इन शहरों में आने-जाने की मिलेगी सुविधा

LHC0088 1 hour(s) ago views 149
  



जागरण संवाददाता, उरई। होली के पर्व को देखते हुए रेलवे द्वारा मुंबई से सुल्तानपुर, गोरखपुर, वाराणसी के साथ ही पुणे-गोरखपुर के मध्य पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को विभिन्न स्थानों को आने-जाने के लिए सुविधा मिलेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) मुंबई और वाराणसी के बीच ट्रेन (संख्या 01073-73) चलेगी। 25 फरवरी से पांच मार्च तक हर बुधवार, गुरुवार को एलटीटी से और 27 फरवरी से सात मार्च तक हर शुक्रवार और शनिवार को वाराणसी से ये ट्रेन चलेगी। एलटीटी से वाराणसी जाते समय स्थानीय स्टेशन पर रात 11:58 बजे पहुंचेगी जबकि बनारस से आते समय दिन में तीन बजकर 20 मिनट पर आएगी। दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा।

इसी क्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और गोरखपुर के बीच ट्रेन (संख्या 01079-80) चलेगी। मुंबई से ट्रेन 21 से आठ मार्च तक चलेगी जबकि गोरखपुर से 23 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी। मुंबई से जाते समय ट्रेन रात 11:20 बजे उरई में रुकेगी जबकि गोरखपुर से आते समय रात 12:05 पर रुकेगी। ट्रेन (संख्या 011415-01416) पुणे-गोरखपुर के बीच 21 फरवरी से 9 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी।

पुणे से आते समय ट्रेन सुबह 6:10 बजे और गोरखपुर से आते समय ट्रेन रात में 1:58 बजे यहां रुकेगी। इसी क्रम में ट्रेन (संख्या 04211-12) सुल्तानपुर और एलटीटी मुंबई के बीच चलेगी। सुल्तानपुर से 26 फरवरी और दो माचर्ठ को ट्रेन चलेगी जबकि एलटीटी से 27 फरवरी और तीन मार्च को चलेगी। सुल्तानपुर से आते समय इसका ठहराव उरई में सुबह 11 बजे होगी जबकि एलटीटी से आते समय शाम 4 बजकर 25 मिनट पर होगा।

इसी क्रम में ट्रेन (संख्या 04226-25) एलटीटी मुंबई और वाराणसी के बीच चलेगी। मुंबई से 26 फरवरी और दो मार्च को चलेगी जबकि वाराणसी से 25 फरवरी और एक मार्च को चलेगी। वाराणसी से मुंबई जाते समय ट्रेन सुबह 11 बजे उरई में रुकेगी जबकि मुंबई से वाराणसी जाते समय अपराह्न चार बजकर 25 मिनट पर रुकेगी। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी।

यह भी पढ़ें- Railway भर्ती में Orai में रिश्वत का खेल: CBI कार्रवाई के बाद विभागों में दहशत, फोन पर बात करने से भी कतरा रहे कर्मचारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164670