search

पंजाब की PRTC बस दिनदहाड़े लूट, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कंडक्टर को पीटा, नकदी भरा बैग छीनकर फरार

cy520520 1 hour(s) ago views 876
  

कैप्शन: पीआरटीसी की बस में दिनदहाड़े लूट (फाइल)



संवाद सहयोगी, मोगा। स्थानीय मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पीआरटीसी की एक बस को निशाना बना लूटपाट की। आरोपितों ने कंडक्टर सुरजीत सिंह की पिटाई की और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। आरोप है कि पुलिस वारदात के एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।

लोगों ने सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मोगा से संगरूर की ओर जा रही बस को बदमाशों ने सवारी चढ़ाने के बहाने रुकवाया और जैसे ही बस रुकी उन्होंने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और कैश बैग लेकर फरार हो गए।
किशोरी पर तेजधार हथियार से हमला

वहीं, जिले के गांव दौलतपुरा ऊंचा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी पर उसकी मां के मामा ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।  

घायल छात्रा राजदीप कौर ने बताया कि उसकी मां का मामा पिछले कई महीनों से उनके घर में रह रहा था और वहीं खाना-पीना करता था। परिवार ने उसे अपने सदस्य की तरह रखा हुआ था, लेकिन वह न जाने किस बात को लेकर मन में रंजिश रखे हुए था।

    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162415