search

राजस्थान में 21 IPS अधिकारियों का तबादला, जयपुर-जोधपुर के पुलिस कमिश्नर भी बदले

deltin33 1 hour(s) ago views 209
  

राजस्थान में 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राजस्थान सरकार ने सोमवार, 23 फरवरी की देर रात 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

राजस्थान में जिन आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर और जोधपुर के पुलिस कमिश्नर का नाम भी शामिल है। राजस्थान सरकार ने सभी 21 अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट भी जारी की है।

  
राजस्थान में 21 IPS ऑफिसर के ट्रांसफर

  • जोधपुर में पुलिस कमिश्नर के पद पर ओमप्रकाश थे, जिन्हें अब जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
  • जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश थे, इन्हें अब जयपुर रेंज का आईजी बना दिया गया है।
  • जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर आईजी शरत कविराज को नियुक्त किया गया है।
  • सत्येंद्र सिंह जोधपुर रेंज में आईजी सीआईडी सीबी के पद पर थे, अब उन्हें पदोन्नति के साथ इस रेंज का IG नियुक्त कर दिया गया है।
  • आईजी हेमंत कुमार शर्मा को बीकानेर रेंज का आईजी एससीआरबी जयपुर बनाया गया है।
  • अजय पाल लांबा पहले आईजी एससीआरबी के पद पर थे, अब उन्हें आईजी एसओजी जयपुर बनाया गया है।
  • डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट जयपुर से प्रीति चंद्र को आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशासन जयपुर बनाया गया है।
  • हरेंद्र कुमार महावर डीआईजी एसएसबी जोधपुर से आईजी सीआईडी सीबी जयपुर बना दिए गए हैं।
  • राजेश सिंह एसीबी डीआईजी थर्ड से आईजी STS जयपुर नियुक्त किए गए हैं।
  • डीआईजी राहुल कोटकी को जेडीए जयपुर से आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
  • डीआईजी पुलिस हाउसिंग में तैनात कालूराम रावत को आईजी पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर लगाया गया है।
  

यह भी पढ़ें- \“जो लोग PM मोदी को गाली देते हैं...\“, बीजेपी नेता ने मुस्लिम महिलाओं को नहीं बांटे कंबल; कांग्रेस ने की आलोचना

यह भी पढ़ें- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे रूरा के तीन युवकों की मौत   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475935