search

होली पर आगरा मेट्रो के समय में बदलाव, 4 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से चलेगी

cy520520 2 hour(s) ago views 556
  

मेट्रो की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, आगरा। चार मार्च को मेट्रो का संचालन सुबह छह से दोपहर ढाई बजे तक नहीं होगा। इसके बाद मेट्रो का संचालन शुरू होगा जो रात 10 बजे तक होगा। होली के चलते उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यह बदलाव किया है। सोमवार को मेट्रो स्टेशनों में इसकी जानकारी देना चालू हो गया। एक से दो दिन में विभिन्न जगहों पर नोटिस भी चस्पा किए जाएंगे।
सुबह छह से रात 10 बजे तक मेट्रो का होता है संचालन

शहर में मेट्रो का संचालन छह किमी लंबे ट्रैक में हो रहा है। इसमें तीन किमी एलीवेटेड और तीन किमी भूमिगत ट्रैक है। हर दिन छह हजार से लेकर सात हजार यात्री सफर करते हैं। मेट्रो सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलती है।

संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि चार मार्च को दोपहर ढाई बजे से मेट्रो का संचालन शुरू होगा। स्टेशन परिसर में रंग खेलने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162496