search

कुआनो नदी का पुल बंद, संतकबीर नगर-गोरखपुर संपर्क प्रभावित

LHC0088 1 hour(s) ago views 177
  

कुआनो नदी के पुल पर आवागमन रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग । जागरण



संवाद सूत्र, लोहरैया, (संतकबीर नगर)। राम जानकी मार्ग पर बसवारी गांव और सिकरीगंज के बीच कुआनो नदी पर बने पुल को मरम्मत कार्य के चलते पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। पुल पर आवागमन ठप होने से संत कबीर नगर से गोरखपुर जाने वाले हजारों लोगों का सीधा संपर्क टूट गया है।

यह मार्ग दोनों जनपदों के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग माना जाता है। स्कूल, बाजार और इलाज के लिए बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से गोरखपुर जाते थे। विशेष रूप से मरीजों को एम्स मेडिकल कॉलेज सहित निजी अस्पतालों तक पहुंचने में अब अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

पुल बंद होने पर लोगों में नाराजगी
सोमवार को पुल बंद किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बिना समुचित वैकल्पिक व्यवस्था के पुल बंद किए जाने को जनहित के खिलाफ बताया और प्रशासन से तत्काल राहत की मांग की।

सुनील राय ने बताया कि पुल बंद होने से सिकरीगंज बाजार से उनका संपर्क टूट गया है और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में हथकड़ियों के साथ इंटर की परीक्षा देने पहुंचा हरियाणा का कैदी, जेल में रहकर की तैयारी

लौहरैया निवासी घनश्याम शुक्ला के अनुसार अब उन्हें लौहरैया-बनकटा मार्ग से होकर वैकल्पिक पुल से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन यह मार्ग बेहद जर्जर है और जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

प्रशासन से सुगम वैकल्पिक मार्ग की मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक सुचारु वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए और खराब संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए। पुल की मरम्मत कब तक पूरी होगी, इस संबंध में प्रशासन ने अभी कोई समय सीमा घोषित नहीं की है, जिससे लोगों की चिंता बनी हुई है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165032