search

PM मोदी इजरायल न जाएं... बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख क्यों दी ये सलाह?

cy520520 1 hour(s) ago views 121
  

मौलाना शहाबुद्दीन



जागरण संवाददाता, बरेली। दुनिया में विभिन्न हालातो के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी इजरायल देश की यात्रा न करें। मौलाना ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है कि उम्मीद है कि आप खैरियत से होंगे। मैं आपको इस पत्र के माध्यम से भारत के करोड़ों सुन्नी और शिया मुसलमानों के जज्बात व अहसासात से अवगत कराना चाहता हूं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिस तरह गाजा के मुसलमानों का नरसंहार किया, हजारों औरतों बच्चों का कत्लेआम किया, इसके अलावा इंटरनेशनल कोर्ट ने नेतन्याहू के खिलाफ फैसला देकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया, खुद इजरायल की सुप्रीम कोर्ट मे इसके खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं।
छोटे देशों पर कब्जा करना चाहता है अमेरिका

इसके कई साथी भ्रष्टाचार के मामले मे जेल में बंद हैं। इसलिए मैं आपको सलाह देना चाहता हूं कि आप इजरायल की यात्रा न करें। मौजूदा समय मे अमरीका और ईरान की सम्भावित जंग हालात को पेचीदा बनायें हुए हैं। अमरीका अपनी दादागिरी की बुनियाद पर दुनिया भर मे कमजोर और छोटे देशों पर किसी न किसी बहाने कब्जा करना चाहता है।

इसी वजह से अमरीका ईरान का तख्तापलट करके अपने कब्जे में लेना चाहता है। भारत के सुन्नी और शिया मुसलमानों की हमदर्दी ईरान के साथ है और ईरान के भारत से अच्छे संबंध रहे हैं। इसलिए भी आप अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करें। आप जबसे प्रधानमंत्री बने हैं, उस समय से लेकर आज तक आपने मुस्लिम देशों और अरब देशों से अच्छे रिश्ते बनाए हैं।
फिलीस्तीन से भारत के रहे हैं पुराने संबंध

यही वजह रही कि आपको मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिया। भारत ने हमेशा फिलीस्तीन का समर्थन किया और फिलीस्तीन से भारत के पुराने संबंध भी रहे हैं। इसलिए भी आप अपनी इजरायल यात्रा पर गौर व फिक्र करें कि इन सभी मुस्लिम देशों और खासतौर पर फिलीस्तीन के नागरिकों को दुख और तकलीफ होगी।
आपको पसंद करता है भारत का मुसलमान

आपसे गुजारिश है और सलाह भी कि आप हालात को देखते हुए इजरायल की यात्रा पर पुनर्विचार करें। हम ये बातें इसलिए कह रहे हैं कि भारत का मुसलमान आपको पसंद करता है। आपके इजरायल जाने से भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के मुसलमानो को दुख और तकलीफ होगी।

भारत में संविधानिक तौर पर अपराधिक व्यक्ति के साथ मेल-मिलाप और खान-पान करना कानूनी जुर्म है। नेतन्याहू अपराधिक व्यक्ति हैं और आपकी छवि दुनिया के सभी देशों में उज्वल और साफ-सुथरी है। ऐसे में नेतन्याहू से मिलने पर आपकी छवि धूमिल हो सकती है।




यह भी पढ़ें- करोड़ों का बजट ठिकाने लगा, पर सड़क से नहीं हटे \“कातिल पेड़\“! बरेली-रामपुर रोड की ये तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162637