search

साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया, QR कोड भेजकर प्रयागराज की महिला से 1.60 लाख रुपये ले लिए

deltin33 1 hour(s) ago views 961
  

प्रयागराज की महिला को साइबर अपराधियों ने क्यूआर कोड भेजकर ठग लिया।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आपके वाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर कोई आनलाइन पैसा मांगे तो संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर काल करके एक बार बात जरूर कर लें। यदि वह पहले से परिचित व्यक्ति है तो। अगर अनजान शख्स है तो आनलाइन पेमेंट बिल्कुल न करें। ऐसा करने पर आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
मोबाइल और खाता नंबर के आधार पर मुकदमा

शहर में ऐसी ही एक चौंकाने वाली साइबर क्राइम की घटना सामने आई है। साइबर अपराधियों ने महिला एक महंत के नाम से क्यूआर कोड भेजकर ठग लिया। इससे परेशान पीड़िता प्रियंका ने कोतवाली थाने में मोबाइल और खाता नंबर के आधार पर आइटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।
भुक्तभोगी बहादुरगंज मुहल्ले की रहने वाली हैं

बहादुरगंज मुहल्ले में रहने वाली प्रियंका मिश्रा का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके वाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज आया। संदेश के साथ मां तुलसी पीठ श्रीधाम वृंदावन के हेड आफिस तुलसी महाराज के नाम से क्यूआर कोड भी भेजा गया। इसमें पूजा के नाम पर आनलाइन पैसा मांगा गया था।
आनलाइन पेमेंट कर दिया

प्रियंका पहले से तुलसी महाराज को जानती थीं और मुलाकात भी हुई थी। लिहाजा उन्होंने क्यूआर कोड स्कैन करके पहली बार में 70 और दूसरी बार में 90 हजार रुपये का आनलाइन पेमेंट कर दिया। जब उन्होंने तुलसी महाराज से बातचीत को पता चला कि उनकी तरफ से कोई भी क्यूआर कोड नहीं भेजा गया। मगर तब तक उनके अकाउंट से पैसा ट्रांसफर हो चुका था।
साइबर सेल की मदद से पुलिस कर रही विवेचना

आनलाइन ठगी का पता चलने पर महिला परेशान हो गईं और फिर उन्होंने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बैंक से उस खाते का नंबर मिला, जिसमें पैसा ट्रांसफर हुआ था। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से विवेचना की जा रही है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476214