search

बेटी का चॉकलेट खाने पर पति ने पत्नी को लगाई थी फटकार, बदले में कल्हाड़ी से काटकर बच्ची की ले ली जान

deltin33 1 hour(s) ago views 714
  

बाएं से पुलिस की गिरफ्त में पूजा और मृतक मासूम की फाइल फोटो। जागरण  



संवाद सूत्र, कुसम्ही/पिपराइच, (गोरखपुर)। त्रिवेणी को नहीं पता था कि जिसकी देखभाल के लिए उसने दूसरी शादी की थी, वही एक महीने के अंदर उसकी बेटी अदिति उर्फ लाडो की हत्या कर देगी। इस घटना ने पूरे परिवार और क्षेत्र को झकझोर दिया। बेटी का शव देखकर पिता गहरे अवसाद में चला गया और एक समय पत्नी को मारने तक पहुंच गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे काबू में कर स्थिति को बिगड़ने से रोका।

घटना की शुरूआत मंगलवार की शाम त्रिवेणी के आने के बाद से हुई। काम से लौटा त्रिवेणी लाडो के लिए चाकलेट लाया था। लेकिन, पूजा ने उसके हाथ से लेकर खा लिया। बेटी के रोने पर पिता ने पूजा को जमकर फटकार लगा दी। इसके बाद दोनों में काफी देर तक विवाद होता रहा।  

इसी बीच रात में पूजा की बहन का फोन आ गया। त्रिवेणी फोन पर पूजा की उलाहना देते हुए घर के बाहर निकला और लघुशंका के लिए चला गया। इधर, नाराज पूजा सो रही बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और घर से भाग निकली। इसी बीच त्रिवेणी अंदर पहुंचा बेटी का शव और कमरे में फैले खून को देखकर शोर मचाया।

एक कमरे का है घर, लेना चाहती थी बदला
त्रिवेणी का एक कमरे का घर था, जिसमें पूजा स्थल के साथ अन्य सामान थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपिता ने बताया कि त्रिवेणी द्वारा बेटी को ज्यादा प्यार करने से वह नाराज थी। बात-बात पर वह बेटी के लिए उसे डांटते थे। जबकि एक महीने पहले ही उसे शादी कर घर लाए थे। लेकिन, उसे प्यार नहीं करते थे। इसलिए वह बदला लेना चाहती थी।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गोरखपुर में सौतेली मां ने कुल्हाड़ी से काटकर मासूम का सिर धड़ से किया अलग, तंत्रमंत्र की आशंका

चार बहनों में तीसरे नंबर की है पूजा
सहजनवा के रानूखोर निवासी राम नवल मौर्य की चार बेटियों में पूजा तीसरें नंबर की है। पूजा और त्रिवेणी की यह दूसरी शादी थी। सबसे छोटा भाई भारतेंदु मौर्य है जो रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। पूजा को पहली शादी से भी कोई बच्चा नहीं था। रिश्तेदारों के कहने पर और मासूम लाडो की देखभाल करने के लिए त्रिवेणी ने पूजा से शादी की थी।

पीछे की सीट पर बैठने से किया मना
मासूम की हत्या के मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपित पूजा को कोर्ट ले जाने के लिए सरकारी गाड़ी पर पीछे की सीट पर बैठाने ले गई। लेकिन, पूजा ने बैठने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिस उसे चेतावनी देती रही। लेकिन, वह बैठने को तैयार नहीं हुई। हंगामा न हो, इसके लिए प्रभारी निरीक्षक ने उसे बीच की सीट पर बैठाया तो वह पुलिस के साथ गाड़ी में जाने को तैयार हो गई।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476956