search

Jamui News: पैसे देने से इनकार करने पर भड़का साला, तवे से वार कर बहनोई को उतारा मौत के घाट

deltin33 7 hour(s) ago views 667
  

तवे से वार कर बहनोई को उतारा मौत के घाट (AI Generated Image)



संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। थाना क्षेत्र के सारेबाद पंचायत के मोगलचपरी गांव में बुधवार की देर शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सेवानिवृत्ति लाभ की राशि को लेकर हुए विवाद में साले ने अपने बहनोई की तवे से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।

मृतक की पहचान कालीचरण भुइयां (63) के रूप में हुई है जो कोयला खदान से तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें विभाग से एकमुश्त बड़ी राशि प्राप्त हुई थी। इसी रकम पर आरोपित साला तोता मांझी की नजर थी और वह लगातार पैसे की मांग कर रहा था।

बताया जाता है कि बुधवार की शाम भी आरोपित ने पैसे की मांग की थी। बहनोई द्वारा इनकार करने पर वह आक्रोशित हो उठा और रसोई में रखा तवा उठाकर कालीचरण के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने ससुराल में ही बस गए थे और वहीं परिवार के साथ रह रहे थे।

इधर, मृतक के भतीजे छोटू मांझी ने बताया कि बुधवार को घर में मटन बना था और आरोपित को भी खाने के लिए बुलाया गया था। खाने के दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई और कालीचरण ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपित ने तवे से हमला कर दिया।

घटना के बाद गांव में मातम के साथ आक्रोश का माहौल है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

वहीं, एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्ति लाभ की राशि को लेकर विवाद हुआ था। मना करने पर आरोपित ने ठोस वस्तु से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Jamui News: संपत्ति विवाद में चचेरे भाइयों ने की हत्या, कुदाल से पीटकर उतारा मौत के घाट   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304