search

नौकरी चाहिए तो रोजगार मेले में आइये! इंटरव्यू के लिए पहुंचेंगी 40 कंपनियां... आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है

deltin33 Yesterday 15:27 views 1025
  

(प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, शामली। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आगामी 17 मार्च को शामली में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी है।

शहर के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बैंक्वेट हाल में आयोजित होने वाले इस भव्य मेले में 2000 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। 40 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें स्थानीय उद्योगों के साथ-साथ देश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित बाहरी कंपनियां भी शिरकत करेंगी।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनपद के युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार के पर्याप्त और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को आनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। आईटीआई, पालिटेक्निक, स्नातक, परास्नातक और कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराएं।

साथ ही, उद्योग विभाग और श्रम विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि वे बड़ी कंपनियों को इस मेले से जोड़ें ताकि उच्च वेतनमान वाली नौकरियां भी स्थानीय युवाओं को मिल सकें।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477312