search

सिरसा में कांग्रेस में आपसी कलह, सांसद सैलजा के करीबी नेता ने पार्टी की जिलाध्यक्ष के खिलाफ चलाया अभियान

LHC0088 1 hour(s) ago views 815
  

सांसद सैलजा के करीबी कांग्रेस नेता ने पार्टी की जिलाध्यक्ष के खिलाफ चलाया अभियान।



संवाद सहयोगी, डबवाली। कांग्रेस की कलह अब खुलकर सामने आ गई है। सांसद कुमारी सैलजा के करीबी वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्र जैन ने कांग्रेस जिलाध्यक्षा के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने एक पत्र तैयार किया, जिस पर 1000 कांग्रेस पदाधिकारियों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर करवाने का अभियान शुरू किया है।

पत्र में लिखा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर जिला सिरसा सैशन कोर्ट में आपराधिक मामला चल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पति के खिलाफ सिरसा जिले में फायरिंग करके जान से मारने का मामला हाल ही में दर्ज हुआ है। यह भी लिखा है कि परिवार आपराधिक पृष्ठभूमि का है।

जिलाध्यक्ष ने मनरेगा बचाओ के संदर्भ में उपायुक्त सिरसा के कार्यालय के समक्ष धरना लगाया था। धरने में अपने चालक सहित दस लोगों का आंकड़ा नहीं जुटा पाई। क्योंकि आपराधिक छवि वाली महिला के साथ बैठकर अपने आपको कांग्रेसजन अपराधी साबित नहीं करना चाहते।

ट्रेड डील, बुढ़ापा पेंशन, बीपीएल तथा मनरेगा योजना में बदलाव के विरुद्ध जिलाध्यक्ष ने सिरसा में उपायुक्त को प्रदर्शन करके ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया था। जिसमें पूरे जिले से एक चिड़िया भी शामिल नहीं हुई, अकेले मां-बेटे ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया। पत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्र जैन ने जिलाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्हें तुरंत प्रभाव से पद से हटाने की मांग की है।
बता दें, इंद्र जैन का सिरसा में एक महिला यू-टयूबर के साथ विवाद हुआ था। जैन ने गलती मानते हुए माफी मांग ली थी। जिसके बाद जिलाध्यक्ष का बयान आया था। जिलाध्यक्ष ने इंद्र जैन पर कई तरह की टिप्पणियां की थी। जिसके बाद दोनों में तल्खी बढ़ी हुई है। इंद्र जैन ने अब मोर्चा ही खोल दिया है। बता दें, इंद्र जैन कांग्रेस के लिए जेल यात्राएं कर चुके हैं। वे युवा जिला प्रधान तथा मुख्य कांग्रेस में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166146