सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय की ओर कूच कर रहे भारतीय किसान परिषद के सदस्यों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। सौरभ राय
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-16 स्थित विद्युत निगम कार्यालय परिसर से सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय की ओर कूच कर रहे भारतीय किसान परिषद के सदस्यों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। परिषद के कार्यकर्ता फिल्म \“यादव जी की लव स्टोरी\“ के नाम के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि संबंधित प्रकरण से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है, इसलिए प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। जैसे ही कार्यकर्ता जुलूस के रूप में आगे बढ़े, मौके पर तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि बिना अनुमति जुलूस निकालना नियमों के खिलाफ है। बाद में प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों को आगे जाकर ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी गई।
स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- नोएडा में 1500 रुपये के विवाद में साथी की हत्या, पत्थर से वार कर नाले में फेंका शव
यह भी पढ़ें- नोएडा के सेफ हाउस में रची गई गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश, जमशेदपुर के पांच शूटरों पर 25-25 हजार का इनाम
यह भी पढ़ें- नोएडा में मदरसन बिल्डिंग तोड़ते समय बगल की फैक्ट्री की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला  |