search
 Forgot password?
 Register now
search

हेमकुंड व लोकपाल दर्शन को पहुंचे रिकार्ड यात्री, अब तक 2.71 लाख से अधिक, यात्रियों में भारी उत्साह

LHC0088 2025-10-9 13:36:19 views 1260
  



देवेंद्र रावत, गोपेश्वर। वर्षाकाल की दुश्वारियों के चलते भले ही इस वर्ष चारधाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या कम रही हो, लेकिन हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में दर्शन को रिकार्ड यात्री पहुंचे। यह हेमकुंड साहिब यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी संख्या है। 25 मई को कपाट खुलने से लेकर आठ अक्टूबर तक 2.71 लाख से अधिक यात्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में मत्था टेक चुके हैं। दोनों धाम के कपाट 10 अक्टूबर को बंद किए जाने हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चमोली जिले में समुद्रतल से 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर की यात्रा को अति दुर्गम माना जाता है। दोनों ही धाम के कपाट 22 मई से एक जून के मध्य खोले जाते हैं और 10 अक्टूबर को बंद कर दिए जाते हैं। धाम में ठहरने की सुविधा नहीं है, इसलिए यात्रियों को दर्शन करने के बाद तुरंत घांघरिया के लिए वापसी करनी पड़ती है।

बावजूद इसके इस बार यहां पहुंचने वाली यात्रियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हुई है। बताया गया कि इस बार विदेश से भी बड़ी संख्या में यात्री हेमकुंड पहुंच रहे हैं। ट्रेकिंग का आकर्षण भी उन्हें यहां खींच रहा है।

खास बात यह कि फूलों की घाटी के भी हेमकुंड के बेस कैंप घांघरिया के पास होने के कारण यह ट्रेक गुलजार है। फूलों की घाटी जाने वाले पर्यटकों में बड़ी संख्या हेमकुंड आने वाले यात्रियों की है।

वर्षवार हेमकुंड साहिब पहुंचे यात्री
वर्षयात्रियों की संख्या
2025 (आठ अक्टूबर तक)2,71,000
20242,20,000
20232,05,000
20221,90,000
कुल योग8,86,000


हेमकुंड साहिब में जम चुकी है दो फीट बर्फ

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट 10 अक्टूबर को कपाट बंद करने की तैयारियों में जुटा है। बुधवार को 500 से अधिक यात्रियों ने धाम में मत्था टेका। अब तक हेमकुंड साहिब में दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। हेमकुंड से अटलाकोटी तक तीन किमी क्षेत्र भी बर्फ से लकदक हो गया है। इसलिए यात्री खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।


हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में दर्शन को इस बार रिकार्ड यात्री पहुंचे हैं। कपाट बंद करने के उत्सव को यादगार बनाने के लिए संगतों के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में यात्री गोविंदघाट व घांघरिया पहुंचने लगे हैं। दोनों धामों की पांच क्विंटल फूलों से भव्य सजावट की जा रही है।

-सरदार सेवा सिंह, सीईओ, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155970

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com