search

न मोबाइल ऑन किया और ना नई सिम ली... नेपाल में तो नहीं पूजा शकुन पांडे, अभिषेक हत्याकांड में उत्तराखंड पहुंची पुलिस

Chikheang 2025-10-9 20:36:32 views 1274
  

पूजा शकुन पांडे की फाइल फोटो। जागरण



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। हाथरस के शोक रूम संचालक अभिषेक गुप्ता की हत्या वाली रात ही मुख्य आरोपित पूजा शकुन पांडेय का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस खाली हाथ है। गाजियाबाद से उसके उत्तराखंड जाने जानकारी भी एक टीम वहां डेरा डाले हुए है। वहां आश्रमों में उसकी तलाश की जा रही है। टैक्सी से गाजियाबाद छोड़ने वाले चालक से अभी पूछताछ जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हाथरस के शो रूम संचालक की खेरेश्वर चौराहे पर हुई थी हत्या


हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचौरा निवासी खैर के टीवीएस बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की बीती 26 सितंबर को बाइक सवार शूटरों ने खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की रिपोर्ट पूजा शकुन पांडेय, उसके पति अशोक पांडेय और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस अशोक पांडेय और शूटर नीबरी मोड़ निवासी फजल व आसिफ को जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने रखा है 25 हजार रुपये का इनाम

पूजा का अभी कहीं सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुकी है, लेकिन पूजा का कहीं अता-पता नहीं चल सका है। पूजा शकुन घटना वाली रात साढ़े दस बजे अलीगढ़ से फरार हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। उसने न तो मोबाइल ऑन किया और न कोई नई सिम ही खरीद कर इस्तेमाल की।
पुलिस को नहीं मिल रहा साक्ष्य

  

पूजा शकुन तक पहुंचने में पुलिस को यही समस्या आ रही है कि उसने अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं छोड़ा है जिसके आधार पर पुलिस उस तक पहुंच सके। उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यें में भी उसके तलाश जा रहा है। पुलिस को शक है कि वह नेपाल तो नहीं भाग गई। एक टीम इस पर भी काम कर रही है। रोरावर इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार पूजा शकुन की तलाश में टीम लगी हुई हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244