search
 Forgot password?
 Register now
search

दीवाली से पहले FSDA ने जब्त किया 273 KG सोन पापड़ी और 90 किग्रा पेठा, दूध-पनीर और मावा के लिए सैंपल

cy520520 2025-10-10 17:36:40 views 1267
  



जागरण संवाददाता, आगरा। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को शहर से लेकर देहात में विशेष जांच अभियान चलाया। झरना नाला स्थित सोनपापड़ी की फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री से 273 किग्रा सोनपापड़ी, 43 किग्रा रिफाइंड सोयाबीन आयल, 48 किग्रा मैदा जब्त किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नई आबादी नुनिहाई की एक फैक्ट्री से 58 किग्रा सोनपापड़ी वेस्ट और केके नगर स्थित केसरिया पेठा की दुकान से 90 किग्रा रंगीन पेठा जब्त किया गया। सोनपापड़ी और पेठा को नष्ट करा दिया गया। दिन भर चले अभियान में दूध, मावा, सरसों के तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 29 नमूने लिए गए।

दीपावली से ठीक पूर्व मावा, पनीर, दूध की मांग बढ़ गई है। मिलावटखोर इसी बात का फायदा उठा रहे हैं। दुग्ध पदार्थों में सबसे अधिक मिलावट की जा रही है। इसकी आपूर्ति धौलपुर (राजस्थान) और मुरैना (मध्य प्रदेश) से सबसे अधिक हो रही है। बाह और फतेहाबाद कस्बा में मिलावटी मावा तैयार कर इटावा भी भेजा जा रहा है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर एफएसडीए की आधा दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया गया है। गुरुवार को शहर से लेकर देहात तक जांच अभियान चलाया गया। एफएसडीए टीम ने झरना नाला स्थित विक्रम सिंह की फैक्ट्री में छापा मारा।
कर्मचारियों में मची खलबली

कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने फैक्ट्री से बाहर कोई भी सामान लेकर जाने पर रोक लगा दी और जांच की। फैक्ट्री में 273 किग्रा सोनपापड़ी, 48 किग्रा मैदा और 43 किग्रा रिफाइंड सोयाबीन आयल जब्त किया गया। टीम ने नई आबादी नुनिहाई स्थित बलवीर सिंह की फैक्ट्री में छापा मारा। यहां से 58 किग्रा सोनपापड़ी वेस्ट जब्त किया गया। यहां से दो नमूने लिए गए।

एक अन्य टीम ने केकेनगर सिकंदरा स्थित केसरिया पेठा की दुकान में छापा मारा। दुकान से 90 किग्रा रंगीन पेठा जब्त किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि सोनपापड़ी और रंगीन पेठा को नष्ट करा दिया गया है। लोहामंडी क्षेत्र की आधा दर्जन मिष्ठान भंडार व दूध वालों के यहां से बर्फी के नमूने लिए गए हैं।

कमलानगर, कोटली बगीची, टेढ़ी बगिया, यमुना किनारा रोड, देवरी रोड, नुनिहाई चौराहा के आसपास से कुल 29 नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि रंगीन पेठा की कीमत नौ हजार रुपये, सोनपापड़ी की 27300 रुपये, रिफाइंड सोयाबीन आयल की 6450 रुपये, मैदा की 1440 रुपये है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com