search

बिहार-झारखंड एनसीसी का भव्य नौका अभियान, मेजर जनरल ए. एस. बजाज ने पटना के गांधी घाट से हरी झंडी दिखा किया शुभारंभ

Chikheang 2025-10-10 22:36:40 views 1339
  



डिजिटल डेस्क, पटना। 10 अक्टूबर 2025 को एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशन में 01 बिहार नेवल यूनिट एनसीसी पटना द्वारा आयोजित नौका अभियान का शुभारंभ मेजर जनरल ए. एस. बजाज ने पटना के गांधी घाट पर हरी झंडी दिखाकर किया। यह नौका अभियान गांधी घाट से शुरू होकर खुशरूपुर, बाढ़, सिमरिया, मटिहानी, मुंगेर, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर के बरारी घाट तक जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  

मेजर जनरल बजाज ने उपस्थित कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक अग्रणी पहल है। ये कैडेट भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देंगे, पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालेंगे और स्थानीय समूहों के साथ जुड़कर सामुदायिक विकास में योगदान देंगे। स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेते हुए वे नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक समरसता और सौहार्द का संदेश देंगे।

  

  

यह अभियान केवल नौकायन के बारे में नहीं है, बल्कि हमारी विरासत का जश्न मनाने, पर्यावरण को संरक्षित करने और युवाओं को अनुशासन एवं सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करने से जुड़ा है। मेजर जनरल बजाज ने कहा, “मुझे अपने कैडेटों पर बहुत गर्व है, जो न केवल कौशल विकसित कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक प्रचार में सार्थक योगदान दे रहे हैं।“

  

  

  

एनसीसी निदेशालय बिहार और झारखंड ने जनता और मीडिया से इन युवा कैडेटों की प्रेरक कहानियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया, जिनका समर्पण भारत के युवाओं की ताकत और क्षमता का प्रमाण है। यह नौका अभियान एक नियमित नौसेना अधिकारी के निरीक्षण में संचालित होगा, जिसमें भारतीय नौसेना के 8 पीआई स्टाफ, 11 राज्य कर्मचारी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सहित कुल 5 सहयोगी स्टाफ शामिल हैं।

  

  

  

01 बिहार नेवल यूनिट के समादेशी पदाधिकारी कमांडर सन्नी कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में बिहार एवं झारखंड से 70 कैडेट (प्रत्येक राज्य से 35-35) भाग ले रहे हैं, जिन्हें पटना यूनिट द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। अभियान का उद्देश्य नदी पारिस्थितिकी प्रणालियों की सांस्कृतिक जीवंतता प्रदर्शित करते हुए कैडेटों में सौहार्द, अनुशासन और पर्यावरण चेतना विकसित करना है।

  

  

  

कैडेट गंगा मार्ग पर 35 किमी की दूरी तय करते हुए गंगा की रक्षा और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए समुदायों को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर पटना जिले के 100 से अधिक नेवी जे.डी./जे.डब्लू. कैडेट्स, ए.एन.ओ., पी.आई. और सिविलियन स्टाफ मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244