Bihar: जन सुराज की पहली लिस्ट से डेढ़ दर्जन मौजूदा विधायकों की उड़ी नींद! BJP के लिए बड़ी चुनौती

Chikheang 2025-10-11 03:36:51 views 1268
  

भाजपा के लिए कई सीटों पर हार के कारण बन सकते हैं जसुपा के सितारे।



रमण शुक्ला, पटना। जन सुराज पार्टी की ओर से पहली सूची (Jan Suraaj Party Candidates List) में दांव आजमाने उतरे कई सितारे भाजपा प्रत्याशियों की दुश्वारियां बढ़ सकते हैं। इसमें मुख्यरूप से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कुम्हरार, सोनपुर, प्राणपुर, आरा एवं गोपालगंज जैसी 18 सीटें सम्मिलित हैं। पिछले चुनाव परिणाम (2020) एवं उपचुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो समीकरण कुछ ऐसे बनते-बिगड़ते दिख रहे हैं। कुछ सीटों पर जदयू के लिए भी परेशानी की स्थिति दिख रही है।

दरअसल, पीके (Prashant Kishor) की अगुवाई वाली जसुपा (Jan Suraaj Party) के उम्मीदवार बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए नया सिरदर्द साबित हो सकते हैं। कई सीटों पर पीके की पार्टी ऐसे उम्मीदवार उतार रही है जो स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली माने जाते हैं और सीधे भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की स्थिति में हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विशेषकर उन क्षेत्रों में, जहां भाजपा ने पिछली बार छोटे अंतर से जीत दर्ज की थी, वहां जसुपा उम्मीदवारों की मौजूदगी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है। पार्टी का फोकस युवा, समाजसेवी एवं सामाजिक रूप से सक्रिय चेहरों पर है, जिससे जनता में एक विकल्प की भावना बनती दिख रही है। यही नहीं, कई नौकरशाह को मैदान में उतारने के संकेत देकर लड़ाई को जसुपा ने रोचक बनाने की पटकथा भी लिख दी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही जसुपा बड़ी संख्या में सीटें न जीत पाए, लेकिन वह कई जगह भाजपा के वोट को बिगाड़ सकती है। इसका सीधा लाभ विपक्षी गठबंधन को मिलने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे जसुपा का प्रचार अभियान तेज होगा, भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनौती और बढ़ सकती है।

महत्वपूर्ण यह है कि जसुपा की पहली सूची में संपूर्ण बिहार के सभी प्रमुख क्षेत्रों को समेटने का प्रयास किया है। जसुपा ने उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है, जहां भाजपा ने पिछली बार सीमित अंतर से जीत दर्ज की थी। इनमें मिथिलांचल, सीमांचल एवं मगध के कई विधानसभा क्षेत्र सम्मिलित हैं। पार्टी के उम्मीदवार स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली, शिक्षित और सामाजिक सरोकार रखने वाले चेहरे हैं।

पीके की \“जनसंवाद यात्रा\“ एवं \“सिस्टम बदलने\“ के संदेश ने युवा मतदाताओं में गहरा असर छोड़ा है। यही वजह है कि भाजपा के कई प्रत्याशी अब जसुपा उम्मीदवारों को मुख्य मुकाबलेबाज मानकर रणनीति बना रहे हैं।

हालांकि, भाजपा का दावा है कि उसका संगठन मजबूत है। जसुपा का असर सीमित रहेगा, लेकिन जमीनी समीकरण बताते हैं कि त्रिकोणीय मुकाबले कई सीटों पर भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेज होगा, यह देखना दिलचस्प होगा कि जसुपा भाजपा के वोट बैंक में कितनी सेंध लगा पाती है।

जैसे दरभंगा में पूर्व डीजी आरके मिश्र को उताकर नीतीश सरकार के निवर्तमान मंत्री संजय सरावगी परेशानी बढ़ा दी है। इसी तरह गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से डॉ. शशि शेखर सिन्हा को मैदान में उतारकर उपचुनाव में बमुश्किल से जीतीं पूर्व मंत्री सुबाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी के लिए दुश्वारियां बढ़ा दी है।

उल्लेखनीय है कि उप चुनाव में कुसुम कड़ी लड़ाई में मात्र 2183 मतों से जीती थीं। ऐसी ही कठिन लड़ाई में 2020 के चुनाव में प्राणपुर सीट पर पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह उलझ गईं थी। किसी तरह निशा मात्र 2972 मतों से सीट निकाल पाईं थीं। दरभंगा जिले के केवटी सीट पर मुरारी मोहन झा भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

सोनपुर से जसुपा ने यादव एवं राजपूत समुदाय की लड़ाई में कुशवाहा समाज के चंदनलाल मेहता को मैदान में उताकर विजेता एवं उप विजेता दोनों को सांसत में डाल दिया है। 2020 चुनाव में चंदनलाल ने 8667 वोट झटक कर तीसरे पायदान पर रहे थे। यहां राजद के रामानुज यादव विजेता रहे थे। जबकि भाजपा के विनय सिंह को 6686 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा था।
जसुपा की पहली सूची से कहां-कहां असर?

    सीट के नाम 2020 के विजेता हारे अंतर
   
   
   गोपालगंज
   कुसुम देवी
   मोहर गुप्ता
   2183
   
   
   दरभंगा ग्रामीण
   ललित यादव
   डॉ. फराज फातमी
   2141
   
   
   प्राणपुर
   निशा सिंह
   तौकिर आलम
   2972
   
   
   आरा
   अमरेंद्र प्रताप सिंह
   कयामुद्दीन अंसारी
   3002
   
   
   मुजफ्फरपुर
   बिजेंद्र चौधरी
   सुरेश शर्मा
   6326
   
   
   छपरा
   सीएन गुप्ता
   रणधीर सिंह
   6771
   
   
   सोनपुर
   रामानुज यादव
   विनय सिंह
   6686
   

यह भी पढ़ें- Bihar: महागठबंधन में माकपा को 4, भाकपा को 8 और माले को 19 सीटें; कांग्रेस और VIP को क्या मिलेगा?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार-यूपी सीमा की 19 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला! मायावती की एंट्री से मची सियासी खलबली

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी को अब इस पार्टी ने सौंप दी 24 सीटों की लिस्ट, सियासी पारा हाई!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137335

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.