search

Bihar Politics: अब इतनी सीटों पर अटके चिराग, भाजपा-जदयू को जल्द विवाद सलटने की उम्मीद

Chikheang 2025-10-11 04:13:02 views 1288
  



राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के विवाद को सुलझाने का प्रयास शुक्रवार को भी जारी रहा। नई बात यह है कि लोजपा (रा) की सीटों की मांग 30 से कम होकर 26 पर ठहर गई है। चिराग की मांग यह भी है कि \“बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट\“ का उनका नारा एनडीए की संयुक्त चुनावी सभाओं में भी गूंजे। यह मंच के बैनर पर भी नजर आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर आज हुई भाजपा-जदयू नेताओं की बैठक के बाद भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। जल्द ही सीटों का बंटवारा भी अंतिम रूप ले लेगा।  

दोनों दलों की बैठक में भाजपा नेताओं ने बताया कि कि लोजपा (रा), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं के साथ सीटों के बंटवारे के मामले में क्या बातचीत हुई है। इसी क्रम में बताया गया कि लोजपा (रा) 26 सीटों की मांग कर रही है। हम और रालोमो की ओर से मांगी गई सीटों का ब्यौरा इस विश्वास के साथ दिया गया कि इन दलों के नेता अंतिम संख्या पर अड़े नहीं हैं।

अगली बातचीत में निबटारा हो जाएगा। बिना किसी तकरार के राज्य की सभी 243 सीटों पर विपक्ष के एक के बदले एनडीए के एक उम्मीदवार होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू की जीती और दूसरे नम्बर की सीटों के बारे में जदयू ने अपना पुराना रूख दोहरया कि हमें यह मंजूर नहीं होगा। भाजपा अगर अपनी जीती या दूसरे नम्बर की कोई सीट लोजपा (रा) को देना चाहती है तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है।

बैठक में भाजपा की ओर से चुनाव प्रभारी धर्मेेद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह, संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ शामिल हुए। तावड़े बाद में रालोमो अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मिले।


बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में एनडीए के सभी सहयोगी दलों की बैठकें तेज हुई हैं। सभी के विचार एवं चर्चाएं अपेक्षित दिशा में जा रही हैं। जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव के निमित्त एनडीए की सीटों का बंटवारा भी अंतिम रूप ले लेगा। एनडीए के सभी साथी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएंगे और बिहार में फिर एक बार एनडीए की सुशासन और विकास वाली सरकार बनाएंगे।
-

विनोद तावड़े, चुनाव प्रभारी, भाजपा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244