बिहार विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट अहम, ये पार्टियां नजदीकी मुकाबले में खा चुकी हैं गच्चा

LHC0088 2025-10-11 19:42:59 views 1228
  



कुमार रजत/ व्यास चंद्र, पटना। बिहार के चुनावी महासमर में जीत इतना आसान नहीं। दो बड़े गठबंधनों के मुख्य मुकाबले और तीसरे मोर्चे की सेंधमारी के बीच मात्र कुछ वोटों से जीत-हार तय होती है। यही कारण है कि जाति आधारित छोटे दलों की भूमिका गठबंधन में बड़ी हो जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

छोटे दल भले ही अकेले चुनाव लड़करधिक सीटें न जीत सकें, मगर अपने आधार वोट के जरिए किसी भी बड़े गठबंधन को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। पिछली बार का विधानसभा चुनाव इसका गवाह है, जब चिराग पासवान ने एनडीए से अलग हटकर अपने अधिसंख्य प्रत्याशी जदयू के विरुद्ध उतार दिए।

लोजपा को तो मात्र एक सीट मिली, मगर जदयू की जीती सीटें 71 से घटकर 43 हो गई थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच मात्र 12 हजार वोटों के अंतर से सत्ता का निर्णय हुआ था।

यही कारण है कि इस बार दोनों ही गठबंधन अपने किसी सहयोगी घटक दल को छोड़ने का खतरा नहीं लेना चाहते। क्या पता, किस दल के चंद हजार वोट सत्ता से बेदखल कर दें। पिछली बार जो नजारा सामने आया, वह लोकतंत्र की असली शक्ति को भी दर्शाता है।

  

राज्य की जनता ने बताया कि एक-एक वोट किस कदर मूल्यवान है। चुनावी मैदान में ऐसा रोमांच देखने को मिला कि जीत-हार का अंतर कई सीटों पर हजार से भी कम रहा। पूरे राज्य में कांटे की टक्कर का माहौल था और यही कारण रहा कि परिणाम आने में समय भी ज्यादा लगा।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को 37.26 प्रतिशत, जबकि महागठबंधन को 37.23 प्रतिशत वोट मिले। मतों का यह अंतर मात्र 0.03 प्रतिशत का था, यानी हर 10,000 वोट पर मात्र तीन वोटों का अंतर!
नजदीकी मुकाबले वाली आधी से अधिक सीटें राजद-जदयू की

पिछली बार 52 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत-हार का अंतर पांच हजार वोटों से भी कम था। उनमें 28 सीटें ऐसी थीं, जहां राजद या जदयू को जीत मिली। इन नजदीकी मुकाबले में सर्वाधिक 15 सीटें राजद और 13 सीटें जदयू ने जीतीं। कांग्रेस और भाजपा के खाते में नौ-नौ सीटें आईं।

विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), लोजपा, भाकपा, भाकपा-माले और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। अगर हम और महीन विश्लेषण करें तो कांटे का मुकाबला इस कदर था कि मात्र 500 वोटों से सात सीटों पर जीत-हार तय हुई।

हिलसा में तो मात्र 12 वोट से जदयू ने बाजी मारी। इसके अलावा बरबीघा में 113, रामगढ़ में 189, मटिहानी में 333, भोरे में 462, डेहरी में 464 और बछवाड़ा में 484 वोट से जीत-हार तय हुई थी।
एक हजार से कम मतों में जीत-हार का फैसला

    क्षेत्र विजेता उपविजेता अंतर
   
   
   हिलसा
   जदयू (61,848)
   राजद (61,836)
   12
   
   
   बरबीघा
   जदयू (39,878)
   कांग्रेस (39,765)
   113
   
   
   रामगढ़
   राजद (58,083)
   बसपा (57,894)
   189
   
   
   मटिहानी
   लोजपा (61,364)
   जदयू (61,031)
   432
   
   
   भोरे
   जदयू (74,067)
   माले (73,605)
   462
   
   
   डेहरी
   राजद (64,567)
   भाजपा (64,103)
   464
   
   
   बछवाड़ा
   भाजपा (54,738)
   भाकपा (54,254)
   484
   
   
   चकाई
   निर्दलीय (45,548)
   राजद (44,967)
   581
   
   
   बखरी
   भाकपा (72,177)
   भाजपा (71,400)
   777
   
   
   कुढ़नी
   राजद (78,549)
   भाजपा (77,837)
   712
   
   
   परबत्ता
   जदयू (77,226)
   राजद (76,275)
   951
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134264

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.