search

छोड़ने के बाद फिर भाजपा में वापसी क्यों? पूर्व सांसद अजय निषाद ने बताई वजह

Chikheang 2025-10-11 19:43:00 views 1281
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025: पूर्व सांसद अजय निषाद ने कहा है कि भाजपा से ही उनकी विचारधारा मिलती है। कांग्रेस में चले तो गए थे। डेढ़ साल से वहां थे, मगर मन नहीं लग रहा था।

भाजपा में बहुत काम है, कांग्रेस में कुछ नहीं था। भाजपा में सक्रियता रहती है। पार्टी मजबूत हो इसके लिए भाजपा में आए। स्वार्थ के लिए कांग्रेस में चले जाने के सवाल के जवाब में कहा कि क्षेत्र में रहने वालों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा रहती है। इसमें ही उन्होंने गलती की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस में जाना भूल थी। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए। अजय निषाद के भाजपा में आने का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया है।

जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार, पश्चिमी हरिमोहन चौधरी, केंद्रीय मंत्री डा. राजभूषण चौधरी, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, डा. राजू कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी, भारत रत्न यादव, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो, आदर्श सिंह आदि ने स्वागत किया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244