search

Bihar Election:Bihar बीजेपी ने 60 सीटों पर तय किए प्रत्याशियों के नाम, कल हो सकता है एलान!

Chikheang 2025-10-12 05:43:04 views 1326
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई फाइल फोटो। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। शनिवार की देर शाम भाजपा प्रत्याशियों की अंतिम सूची पर बिहार भाजपा कोर ग्रुप की मुहर लग गई है। अब केंद्रीय चुनाव समिति एवं संसदीय बोर्ड को अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची पर निर्णय करना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, भाजपा की ओर से लगभग 60 सीटों पर एक प्रत्याशी के नाम को अंतिम रूप से तय कर दिया गया है। शेष 65 सीटों पर अभी भी दो से तीन प्रत्याशियों के नाम सूची में सम्मिलित हैं।

इसके पीछे कारण राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के सहयोगियों जदयू, लोजपा (रा ), हम एवं रालोमो के बीच कुछ-कुछ सीटों को लेकर की जा रही दावेदारी है।

इससे पहले शनिवार को बिहार भाजपा कोर ग्रुप की दो दौर की बैठक बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर हुई। इसके उपरांत सूची भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को सौंपी गई।

इस सूची टिकट के दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण राष्ट्रीय चुनाव समिति एवं संसदीय बोर्ड के समक्ष भेजने से पूर्व नड्डा ने तावड़े एवं बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक कर सूची की सूक्ष्मता के साथ स्क्रूटनी की।

इसके पीछे नड्डा का लक्ष्य प्रत्याशियों के नाम पर निर्णय लेने की प्रक्रिया आसान बनाना है। अब संभावना है कि रविवार को सीटों पर तालमेल होने के साथ अंतिम रूप से सीटों की संख्या राजग के घटक दलों को सूचित कर दी जाएगी।
रविवार को अमित शाह के साथ होगी बैठक

पटना में पूर्व सांसद अरुण कुमार को जदयू में शामिल कराए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली पहुंच चुके हैं।

एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहले से दिल्ली में मौजूद हैं।

सभी नेताओं की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ संयुक्त बैठक रविवार को प्रस्तावित है, जिसमें सीट बंटवारे के प्रारूप पर अंतिम मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: RJD के कई वर्तमान विधायकों के टिकट पर संशय, नए चेहरों को इस बार मिलेगा मौका
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244