search

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-13 02:36:48 views 1305
  

पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी। (जागरण)



संवाद सहयोगी, मुंगेर। हेमजापुर थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर फरदा दियारा में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का राजफाश किया। पुलिस ने यहां से निर्मित व अर्द्धनिर्मित हथियार सहित चार वेस मशीन, 15 मैगजीन, आठ अर्द्धनिर्मित पिस्टल, पीतल का बट प्लेट, 15 मैगजीन, एक हैंड ड्रील, एक हैंड वेस मशीन, आठ लोहे का बट प्लेट, हेक्सा ब्लेड सहित हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया। हेमजापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार की डिलीवरी करने के लिए लगमा बस स्टैंड खड़ा है। हेमजापुर थानाध्यक्ष ने की सूचना पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद को दी।  

सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नीरज कुमार व जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया। पूरी टीम लगमा बस स्टैंड पहुंची। इस बीच पुलिस को देख हाथ में झोला लिए एक युवक भागने लगा।

जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित जामा महतो ने बताया कि वह शिवकुंड का रहने वाला है। पुलिस ने उसके झोला से 15 निर्मित पिस्टल बरामद किया। पूछताछ में बताया कि इन हथियारों की डिलिंग हो चुकी है। हथियारों को लेने के लिए लोग आने वाले हैं।  

पुलिस ने जामा महतो की निशानदेही पर फरदा दियारा में छापेमारी की। जहां मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ। पुलिस को देखते ही हथियार निर्माण में लगे पांच लोग भागने लगा। पुलिस ने इसमें से फरदा निवासी रौशन यादव को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि भागने वाले चार कारीगर है जिसकी पहचान कर ली गई है।

जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने कहा विधानसभा चुनाव काे लेकर हर दिन अवैध हथियार निर्माण कर रहे स्थानो को चिंहित कर छापेमारी की जा रही है।  

उन्होंने कहा इस मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों ने बताया कि दस दिनों से हथियार निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने कहा किसी भी हाल में अवैध हथियार का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। वैसे लोग जो हथियार निर्माण कर रहे है। वह मुख्य धारा से जुड़ जाए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244