search

जीरकपुर से परिवार गया था उज्जैन महाकाल के दर्शन करने, घर में घुस गए चोर, पता चलते ही वापसी की फ्लाइट पकड़ी

Chikheang 2025-10-13 03:07:24 views 1295
  

चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर घर क अंदर प्रवेश किया।



संवाद सहयोगी, जीरकपुर। जीरकपुर में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। भवात रोड पर बसे गुरदेव नगर में रहने वाले 70 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी कंचन सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गया हुआ था। चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सभी अलमारियों के लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी चुरा ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कंचन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बेटों शुभम और विकास के साथ उज्जैन गए हुए थे। सुबह 7:30 बजे पड़ोसी रमेश चंद सैनी ने उन्हें फोन कर दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही शुभम ने 112 पर कॉल किया।

कंचन सिंह ने हवाई टिकट बुक कर सुबह 4:00 बजे घर लौटे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और सोने के गहने व नकदी गायब थे। उन्होंने चोरी की पूरी लिस्ट पुलिस को देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244