search

सुलतानपुर से लखनऊ आना होगा आसान, यूपी के इस फ्लाईओवर पर शुरू हो गया संचालन

Chikheang 2025-10-13 03:07:37 views 1272
  

सुलतानपुर से लखनऊ आने वाले वाहन जाम में नहीं फंसेंगे, यूपी के इस फ्लाईओवर पर शुरू हो गया संचालन






जागरण संवाददाता, लखनऊ। मरी माता मंदिर फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब यहां वाहनों की गति धीमी नहीं होगी। शहीद पथ से उतरते ही अर्जुनगंज से मरी माता मंदिर फ्लाईओवर होते हुए वीवीआइपी वाहन सीधे कालीदास मार्ग व गौतम पल्ली को जा सकेंगे। स्थानीय लोग के साथ ही सीजी सीटी, सुलतानपुर से आने वाला ट्रैफिक के लिए भी सहूलियत होगी। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने जहां फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय निर्माण खंड एक अर्जुनगंज में सड़क का चौड़ीकरण का काम पहले ही पूरा कर चुका है। निगम के अधिकारी कहते हैं कि 31 जुलाई को फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन शुरू होना था। बरसात के कारण फ्लाईओवर पर डामरीकरण का काम प्रभावित हो गया। बरसात बंद होने के बाद इसे अब पूरा किया जा रहा है। सेतु निगम ने इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 15.93 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

मरी माता मंदिर की पुलिया पर भक्तों की संख्या बढ़ रही थी। इसके कारण वीआइपी मूवमेंट के वाहन यहां जाम में फंस रहे थे। इसके अलावा अर्जुनगंज की रोड पर हावी होता अतिक्रमण और बढ़ती आबादी को देखते हुए इसके चौड़ीकरण पर काम किया गया। बता दें कि यहां कुछ माह पहले वीआइपी मूवमेंट की फ्लीट से दुर्घटना भी हुई थी। इसके बाद से सेतु निगम के अधिकारियों ने काम तेज कर दिया था।

अफसरों ने बताया कि डामरीकरण का काम एक लेन पर हो गया है, जल्द ही दूसरे लेन पर भी शुरू कर दिया जाएगा। वहीं डामरीकरण के बाद वाहनों का संचालन बिना फ्लाईओवर के उद्घाटन के शुरू कर दिया गया है। खासबात है कि मंदिर वाली रोड पूर्व की भांति दो पहिया वाहनों के लिए चलती रहेगी। उधर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम जल्द ही फ्लाईओवर का लोकार्पण विधिवत कराने के लिए अपने वरिष्ठों से संपर्क कर चुका है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244