search

वारंट तामील कराने गई बिजनौर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला! दारोगा की हत्या का प्रयास

deltin33 2025-10-13 17:06:12 views 1280
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, बिजनौर। अकबराबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर और गोहत्या का आरोपित आसिफ का कोर्ट से वारंट आया है। शनिवार रात साढ़े आठ बजे अकबराबाद चौकी इंचार्ज जुगेंद्र तेवतिया, आरक्षी भूपेंद्र व महिला सिपाही करिश्मा आसिफ को वारंट तामील कराने उसके घर पहुंचे। पुलिस ने गोकशी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर बहस शुरू हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी

  

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को चौकी पर ले जाने का प्रयास किया। इसपर हिस्ट्रीशीटर और उसके स्वजन ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। मारपीट व धक्की-मुक्की की। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के लिए स्वजन ने मारपीट करते हुए चौकी इंचार्ज का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।

चौकी इंचार्ज जुगेंद्र तेवतिया की तहरीर पर आसिफ, नजाकत, मोहम्मद अकरम व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आसिफ पर गोहत्या समेत छह केस दर्ज हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131