search

IPS पूरन कुमार को न्याय के लिए कांग्रेसियों का झलका आक्रोश, हरियाणा के कई जिलों में किया विरोध-प्रदर्शन

deltin33 2025-10-13 21:07:40 views 1290
  

IPS पूरन कुमार को न्याय के लिए कांग्रेसियों का झलका आक्रोश, हरियाणा के कई जिलों में किया विरोध-प्रदर्शन (File Photo)



राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा कैडर के अनुसूचित जाति के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला ठंडा नहीं हो रहा है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्षों की अगुवाई में परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, फरीदाबाद, सोनीपत, नूंह और झज्जर सहित कई जिलों में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि आइपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है।

इस पर राजनीतिक रूप से नहीं, बल्कि परिवार के साथ संवेदनशीलता से कांग्रेस जुड़ी है। इस मामले ने यह उजागर किया है कि कुछ अफसरों के इशारे पर सरकार चल रही है। अगर आइएएस, आइपीएस को न्याय मिलने में देरी हो रही है तो फिर आम आदमी को न्याय कैसे जल्द मिलेगा। कई जिलों में सोमवार को कांग्रेसी प्रदर्शन करेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131