search

सुलतानपुर से भंडारण के लिए ला रहे 92 किलोग्राम गांजा बरामद, पुलिस ने तस्करों को किया गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-14 00:36:36 views 1314
  

सुलतानपुर से भंडारण के लिए 92 किलोग्राम गांजा बरामद।  



संवाद सूत्र, अयोध्या। सीमावर्ती जिले सुलतानपुर के तस्कर रामनगरी को गांजा भंडारण का केंद्र बना रहे थे। ओडिशा से गांजा लाकर पहले सुलतानपुर भेजा जाता था, लेकिन वहां पुलिस की सख्ती के बाद तस्कर ने सुलतानुपर की सीमा से सटे अयोध्या के हरिंग्टनगंज में भंडार के लिए चुना। यहां अपने पुराने गुर्गे शाहबाबाद ग्रंट पूरे बंजरिया निवासी सोनू पासवान के पास गांजा डंप करना शुरू कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसकी भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर गांजा भंडारण करने वाले सोनू को दबोच लिया। उसके पास से 92 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। सोमवार को एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी एवं सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में इसका रहस्योद्घाटन किया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि सरगना के रूप में सुलतानपुर के निवासी सियाराम का नाम प्रकाश में आया है। वह अयोध्या में ही कहीं छुपा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। सीओ मिल्कीपुर ने बताया कि सुलतानपुर जिले का सीमावर्ती इलाका बल्दीराय मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात है।

इस पर नियंत्रण के लिए सुलतानपुर पुलिस को भी अवगत कराया गया है। पूछताछ में सोनू पासवान ने बताया कि वह करीब दो वर्षों से इस अवैध धंधे में लिप्त था। सरगना के कहने पर वह गांजा का भंडराण करता है, जिसे बाद थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचने वालों तक पहुंचाया जाता है।

सोनू के पास से आठ बोरियों में 92 किलोग्राम गांजा, कार व नकदी आदि बरामद की गई है। इनायतनगर थाना में इसका मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में बेटे की शादी में जुटे पिता की करंट की चपेट में मौत, बचाने गए पुत्र और बड़े भाई झुलसे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126