search

गोंडा में पुलिस की छापेमारी में 2.20 क्विंटल अवैध पटाखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-14 01:06:34 views 1288
  

पुलिस ने छापेमारी कर 2.20 क्विंटल अवैध पटाखा किया बरामद।



संवाद सूत्र, गोंडा। दैनिक जागरण के 11 अक्टूबर के अंक में यहां भी होता है पटाखों का अवैध भंडारण शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 11 से 19 अक्टूबर तक अवैध पटाखा निर्माण/भंडारण करने वालों के विरुद्ध अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार की सुबह मनकापुर पुलिस ने छापेमारी कर दस गत्ते में भरा दो क्विंटल 20 किलोग्राम विभिन्न प्रकार का पटाखा बरामद किया। पटाखा का अवैध भंडारण करने के आरोपित मनकापुर के मुहल्ला पटेल नगर निवासी लवकुश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

फर्रूखाबाद, कानपुर व अयोध्या में विस्फोट की घटना के बाद दैनिक जागरण ने जिले में भी पटाखों के अवैध भंडारण को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी इसमें पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सवाल खड़ा किया गया था। पटाखा का जिले में आने व उसके भंडारण किए जाने को लेकर मुद्दा उठाया गया था। खबर प्रकाशित हाेने के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई।

पटाखों के अवैध भंडारण को लेकर अभियान शुरू किया। सोमवार को मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह की अगुवाई वाली टीम ने मुहल्ला पटेल नगर स्थित एक मकान में छापेमारी की, जहां से अवैध पटाखा बरामद किया गया।

क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने कहा कि अवैध पटाखा जब्त करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126