search

लोकसभा चुनाव में विपक्षी षड़यंत्र कुछ हद तक हुआ था कामयाब, इस बार सजग रहें कार्यकर्ता : धर्मपाल

Chikheang 2025-10-14 01:08:00 views 1271
  

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में भरा उत्साह।



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। विपक्षी दल के लोगों को आमजनता से कोई लेना-देना नहीं है। संगठन स्तर पर उनकी कोई पकड़ नहीं है। चुनाव के समय यह लोग सिर्फ षड़यंत्र करते हैं। लोकसभा चुनाव में भी यही किया था, जिसका परिणाम यह रहा कि हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका। इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष के षणयंत्र को कामयाब नहीं होने देना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंडल कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सबके साथ लगातार संवाद करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं उनतक पहुंचाए। पार्टी के नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। इसमें वह तकनीक का प्रयोग करें। ये बातें जनपद दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल ने राबर्ट्सगंज के मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए सोमवार को कही।

सोमवार को संगठन महामंत्री ने इस दौरान तीन सत्र में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों को संबोधित किया। सबसे पहले वह राबर्ट्सगंज स्थित विलास बैंक्वेट में जिले के सभी केंद्र संयोजक व मंडल अध्यक्षों को संबोधित किया। इसके बाद नगर पालिका सवेरा होटल परिसर में राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद किया।

यहां उन्होंने कहा कि आपने देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री दिया है जो कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। इसी का परिणाम है कि उनके द्वारा हर सप्ताह, हर माह किसी न किसी नई जनकल्याणकारी योजनाओं का सूत्रपात किया जाता है। कहा कि बूथ अध्यक्षों के पास सरकार की सभी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों की जानकारी होनी चाहिए यह उनका दायित्व है।

वह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अपने से जुड़े हुए सदस्यों को लाभार्थियों को दिलवाएं। शत प्रतिशत मतदान कराना बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी होनी चाहिए। बूथ अध्यक्षों को अधिक से अधिक लोगों के साथ मन की बात सुननी चाहिए। जमाना डिजिटल युग का है, ऐसे में सभी को तकनीक को अपनाना होगा।

उन्‍होंने कहा कि तमाम गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे होंगे। ऐसे लोगों की याद में माह में एक बार स्वच्छता अभियान चलाने की जरूरत है। इसके पूर्व बैठक को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, जिलाप्रभारी अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष नन्दलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी संबोधित किया।

अनुसूचित जाति युवा संवाद में भरा जोश

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राबर्ट्सगंज स्थित सोन पैलेस में अनुसूचित जाति युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर चलते हुए प्रधानमंत्री अनुसूचित वर्ग के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए काम किया है। यही कारण है कि भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।

कहा कि स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर प्रधानमंत्री ने विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नहीं है। कहा कि कांग्रेस व सपा ने सदैव बाबा साहेब का विरोध किया और अपमान भी किया।

कांग्रेस ने नेहरू-गांधी परिवार की आर्थिक व राजनीतिक उन्नति के लिए सदैव देश और अनुसूचित वर्ग के हितों के साथ समझौता किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचंद्र कन्नौजिया व संचालन अजीत रावत ने किया। इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव गोंड़, जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, विधायक अनिल मौर्या आदि रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244