search

मध्यप्रदेश के सांवेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन की मौत व कई घायल

Chikheang 2025-10-14 04:06:47 views 1268
  

सांवेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन की मौत व कई घायल (फोटो सोर्स- जेएनएन)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सांवेर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां एक मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से कई मजदूरों के घायल होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये सारे मजदूर ग्रामीण क्षेत्र में सोयाबीन की फसल की कटाई के लिए आए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस हादसे के बाद सांवेर सिविल अस्पताल में घायल मजदूरों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उबड़ृ-खाबड़ रोड पर असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी थी।
कितने लोगों की हुई मौत?

हरियाखेड़ी से बीबीखेड़ी व रतनखेड़ी की ओर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर ये हादसा हुआ था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में 16 मजदूर घायल हुए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। गंभीर घायलों को इंदौर MYH अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244