search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Chunav 2025: सीट बंटवारे में देरी के चलते कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग में नाराजगी!

Chikheang 2025-10-14 04:47:23 views 1039
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ‘महागठबंधन’ में सीट बंटवारे पर सहमति बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन इसमें हो रही देरी से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के एक वर्ग में असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो जाने के बाद अब सबकी निगाहें ‘महागठबंधन’ पर टिकी हैं, जहां सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।



न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सीट में देरी से नाराज कांग्रेस नेताओं के एक समूह का मानना है कि पार्टी को अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीतिक छाया से बाहर निकलकर अपने दम पर चुनाव लड़ने पर विचार करना चाहिए।



कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा, “NDA में सीट बंटवारा हो गया है। सोमवार की बैठक के बाद महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है।”




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-assembly-elections-2025-former-jnu-student-leader-sharjeel-imam-seeks-bail-to-bihar-polls-article-2220138.html]Bihar Chunav: बिहार के चुनावी मैदान में इस सीट से उतरेंगे शरजील इमाम! कोर्ट में लगाई अंतरिम जमानत की अर्जी
अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 8:01 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-tej-pratap-yadav-contest-from-the-mahua-seat-janshakti-janata-dal-released-first-candidate-list-article-2219943.html]Bihar Election 2025 : महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप, जनशक्ति जनता दल ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट
अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 6:37 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-mahagathbandhan-seat-sharing-dispute-reached-delhi-rjd-tejashwi-yadav-meets-with-congress-leaders-article-2219822.html]Bihar Polls 2025: \“महागठबंधन\“ में सीट शेयरिंग का विवाद बिहार से दिल्ली पहुंचा! तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात
अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 6:02 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने PTI से कहा, “महागठबंधन में घटक दलों के बीच सीटों की संख्या तय हो गई है, केवल कुछ सीटों पर पेंच फंसा है, इसे सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है। उम्मीद है आज या कल सब कुछ तय हो जाएगा।”



बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा ने कहा, “हमारी पार्टी को बिहार में स्वतंत्र रूप से अपनी ताकत आजमानी चाहिए। RJD लंबे समय से कांग्रेस को सीमित सीटों तक सीमित रखता आया है, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने नया जोश और राजनीतिक शक्ति हासिल की है। अब हमें अपने दम पर चुनाव लड़कर अपनी ताकत साबित करनी चाहिए।”



PTI ने सूत्रों के के हवाले से बताया, कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है और अगर अगले एक दो दिन में सीट बंटवारे की घोषणा नहीं होती है, तो पार्टी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है।



सूत्र का यह भी कहना है कि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की तरफ से सीट और उपमुख्यमंत्री पद की मांग ने महागठबंधन की बातचीत को और पेचीदा बना दिया है।



राजनीतिक विश्लेषक अरुण पांडे का कहना है, “कांग्रेस, राहुल गांधी की हालिया ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से मिली नई ऊर्जा को भुनाने की कोशिश में है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह समय पार्टी के लिए बिहार में अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान मजबूत करने का है।”



अब सबकी निगाहें दिल्ली में होने वाली तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैठक पर हैं, जिसमें बिहार महागठबंधन के सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।



बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से केवल 19 पर जीत मिली थी। इस बार पार्टी 65 से 68 सीटों पर दावा कर रही है।



बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे, पहला चरण छह नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com