search

मेजर के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, डायमंड और सोने के कीमती गहने उड़ा ले गए चोर

Chikheang 2025-10-14 14:06:23 views 1318
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सिविल क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं के बाद चोर छावनी जैसे सुरक्षित और महत्वपूर्ण स्थलों को भी निशाना बना रहे हैं। कैंट स्थित तारापुर एनक्लेव में आर्मी के मेजर के सरकारी आवास की खिड़की की ग्रिल तोड़कर लाखों की नकदी व डायमंड व सोने के कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेजर स्वजन संग एक पार्टी में गए हुए थे। वापस आने पर चोरी का पता चला। उन्होंने थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। उनके आसपास के छह अन्य मकानों में भी खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। चोरी का राजफाश करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। फुटेज में दो चोर कैद हुए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

तारापुर एनक्लेव में मेजर निशीथ पालीवाल सपरिवार रहते हैं। 11 अक्टूबर को मेजर स्वजन संग एक पार्टी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़ी और घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे डायमंड के चार सेट व ईयर रिंग, तीन गोल्ड चेन, आठ सोने की चूडी, चार गोल्ड रिंग, दो गोल्ड पेंडेंट, तीन गोल्ड ईयर रिंग, एक गोल्ड नथ, गोल्ड व डायमंड का एक मंगलसूत्र, 30 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए।

मेजर सुबह वापस लौटे तो चोरी का पता चला। घटना की जानकारी थाना सदर बाजार को दी गई। इंस्पेक्टर मुनेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। चोरों ने आसपास के छह अन्य मकानों की भी खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया है।

उक्त मकान मालिकों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। आसपास व तारापुर की ओर आने वाले मार्ग की सीसीटीवी फुटेज चेक की। बता दें कि इससे पहले भी छावनी क्षेत्र में बंद मकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। कालोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने की वजह से ही चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244