search
 Forgot password?
 Register now
search

दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र आज: सोना, गाड़ियों और संपत्ति खरीदने का है शुभ समय

cy520520 2025-10-15 12:36:56 views 764
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। दीपावली के बाजार से ठीक पहले बुधवार को पुष्य नक्षत्र है। इस दिन सोने, वाहन, भूमि खरीद को शुभ माना जाता है। सोने के मूल्यों में रफ्तार है और प्रतिदिन वृद्धि ही हो रही है, ऐसे में हर कोई खरीद को रखने का मन बना बैठा। ऐसे में पुष्य नक्षत्र का अवसर मिलने से सोने की ज्वेलरी के बाजार में सुनहरी चमक आ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार दोपहर बाद से नक्षत्र लग गया था, जिस कारण कुछ लोगों ने खरीद की तो कुछ ने बुकिंग कराकर अगले दिन उठाने के लिए सुरक्षित करवा दिया है। वहीं भूमि बैनामे केे दस्तावेज तैयार हुए तो वाहनों के शोरूम पर भी पसंद करने लोग पहुंचे हैं।

  
भूमि खरीदना भी माना जाता है शुभ, वाहनों की भी होगी खरीद

  

सोने के मूल्यों में तेजी से रफ्तार है और मूल्य 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर गए हैं। ऐसे में बाजार में हलचल है। धनतेरस और दीपावली के लिए ज्वेलरी का बाजार सज गया है। पुराने बाजार से लेकर शोरूम तक नया कलेक्शन उपलब्ध है। इससे पहले पुष्य नक्षत्र पड़ने से बाजार को बड़ी उम्मीदें हैं तो खरीदार भी खूब पहुंच रहे हैं। खूब बुकिंग कराई जा रही है, जिससे बुधवार को खरीदारी करते समय मनपसंद डिजायन मिलने में मुश्किल नहीं आए।

  
मंगलवार दोपहर बाद आ गया था नक्षत्र, कुछ लोगों ने की खरीदारी

  

विक्रेताओं ने बताया कि कुछ लोग ज्वलेरी खरीदते हैं तो कुछ सोने के विभिन्न ग्राम के सिक्के भी खरीदते हें। वहीं वाहन शोरूम पर भी खूब रौनक रही, यहां भी बुकिं कराने के लिए कतार थी। दोपहिया, चार पहिया वाहन घर ले जाने के लिए लोग कागजी प्रक्रिया पूरी करा रहे थे। कुछ लोगों ने भूमि बैनामा कराने के लिए भी डील की।  


पुष्य नक्षत्र पर सोना खरीदारी धनतेरस, दीपावली की तरह होती है। लोगों ने खूब बुकिंग कराई है। वहीं सोने का मूल्य को बढ़ता हुआ देख खरीद कर रखना भी चाहते हैं। अनुराग बंसल, फ्रेंचाइजी, तनिष्क, एमजी रोड, सिकंदरा बोदला रोड


सोने की ज्वेलरी में इंद्रिया ने संस्कृतिक विरासत को उकेरा है। इसी कलेक्शन को संजोने के लिए लोगों ने पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए बुकिंग कराई है। हर कोई पसंद कर रहा है। सीए मनीष अग्रवाल, फ्रेंचाइजी पार्टनर, इंद्रिया, आदित्य बिरला ज्वेलरी


वाहनों की खरीद और उठाने के लिए लोगों ने बुकिंग कराई है। स्कार्पियों एन की मांग खूब है और थ्री एक्सओ भी खूब पसंद की जा रही है। कुछ लोगों ने एक दिन पहले ही कागजी प्रक्रिया पूरी करा ली हैं। कुछ ने दोपहर बाद डिलीवरी भी ली है।
अंशुल अग्रवाल, आत्माराम ऑटो, अरतौनी




पुष्य नक्षत्र पर सोना, वाहन, भूमि खरीदना शुभ माना जाता है। पीली सरसों भी लोग इस दिन घर ला सकते हैं। मंगलवार दोपहर बाद से नक्षत्र है। वहीं बुधवार काे उगिया तिथि में होने के कारण पूरे दिन की मान्यता है। गोपी गुरु, महंत लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com