search

IPS पूरन कुमार और ASI संदीप राठर मामले में एक्शन में आए CM सैनी, निष्पक्ष जांच के आदेश जारी

Chikheang 2025-10-15 20:37:08 views 1291
  

रोहतक में पीड़ित परिवार से मिले सीएम नायब सैनी (जागरण फोटो)



डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा में आईपीएस पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर के सुसाइड केस ने पूरे पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दोनोंसंवेदनशील मामलों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अत्यधिक गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूरन कुमार प्रकरण में मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिवार से मुलाकात की थी। इसी तरह बुधवार को एएसआई संदीप लाठर के परिजनों ने मिलाकर मुख्यमंत्री ने न्याय का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सीएम ने मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। आईपीएस पूरन कुमार मामले में प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से हरियाणा DGP को छुट्टी पर भेजा और रोहतक के एसपी को हटाया।
परिवार को दिया न्याय का भरोसा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। इसी प्रकार, संदीप लाठर मामले में भी मुख्यमंत्री ने तुरंत उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सैनी ने इन दोनों मामलों में बिना किसी राजनीतिक दिखावे या बयानबाजी के, पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्रवाई की।
रोहतक में परिवार से मिले नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले सहायक उप-निरीक्षक संदीप कुमार के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। सैनी ने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री सैनी, मंत्री महिपाल ढांडा और कृष्ण लाल पंवार और वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष ग्रोवर के साथ लाढोत गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

मोर्चा ने कहा कि हरियाणा सरकार की कार्रवाई से न्याय संघर्ष मोर्चा संतुष्ट हैं और अब चंडीगढ़ प्रशासन पर दबाव बनाएगा। हरियाणा सरकार ने अपना काम कर दिया है। हरियाणा सरकार ने सकारात्मक काम किया है। डीजीपी और एसपी को हटाने की मांग थी। वह पूरी हो गई है। अब चंडीगढ़ पुलिस कार्रवाई करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244