search
 Forgot password?
 Register now
search

UNHRC के लिए 7वीं बार चुना गया भारत, तीन वर्ष का कार्यकाल अगले वर्ष एक जनवरी शुरू होगा

LHC0088 2025-10-15 21:37:00 views 1038
  

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए सातवीं बार चुना गया भारत। (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के लिए सातवीं बार चुना गया है। उसका कार्यकाल 2026 से 2028 तक होगा।

यूएनएचआरसी ने मंगलवार को हुए चुनाव के परिणामों की घोषणा करते हुए एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत का तीन वर्ष का कार्यकाल एक जनवरी, 2026 से शुरू होगा।
UNHRC के लिए 7वीं बार चुना गया भारत

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट में भारी समर्थन के लिए सभी प्रतिनिधिमंडलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, \“भारत को आज मानवाधिकार परिषद के 2026-28 कार्यकाल के लिए सातवीं बार चुना गया है। यह मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति भारत की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम अपने कार्यकाल के दौरान इस उद्देश्य की सेवा करने की आशा करते हैं।\“ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यूएनएचआरसी में होते हैं 47 सदस्य देश

यूएनएचआरसी में 47 सदस्य देश होते हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा में समान भौगोलिक वितरण नियमों के तहत तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। भारत इससे पहले छह बार 2006-2007, 2008-2010, 2012-2014, 2015-2017, 2019-2021 और 2022-2024 में यूएनएचआरसी का सदस्य रह चुका है।

जेनेवा आधारित यूएनएचआरसी की स्थापना 2006 में हुई थी। 2026-2028 कार्यकाल के लिए जिन अन्य देशों को चुना गया है, उनमें अंगोला, चिली, इक्वाडोर, मिस्त्र, एस्टोनिया, इराक, इटली, मारीशस, पाकिस्तान, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और वियतनाम भी शामिल हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं: \“कठपुतलियों ने पूरा पाकिस्तान बेच दिया\“, शहबाज ने की ट्रंप की चापलूसी, तो इंटरनेट पर लोगों ने खूब सुनाया
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com