search

काशी में उड़ीसा के किचकेश्वरी काली मंदिर की भव्यता को प्रदर्श‍ित करेगा 70 फीट ऊंचा पंडाल

deltin33 2025-9-26 01:36:40 views 1240
  27 सितंबर को प्राण-प्रतिष्ठा होगी और तीन अक्टूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।





जागरण संवाददाता, वाराणसी। इस बार शारदीय नवरात्र पर काशी के ओंकारखंड में एक अद्भुत और दिव्य दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। \“बाबा मच्छोदरानाथ दुर्गोत्सव समिति परिवार\“ के तत्वावधान में आयोजित यह दुर्गा पूजा उत्सव अपने 35वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह उत्सव 1991 से भक्तों की श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न होता आ रहा है। इस बार समिति द्वारा पूजा पंडाल को उड़ीसा के प्रसिद्ध \“किचकेश्वरी काली मंदिर\“ का रूप दिया गया है, जो 70 फुट ऊंचा होगा।



इस संदर्भ में बाबा मच्छोदरानाथ दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश केशरी, कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल एवं महामंत्री सचिन यादव ने गुरुवार को मच्छोदरी पार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति भक्ति और आस्था के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति का भी संदेश देती रही है। पंडाल में पूजा अनुष्ठान के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रोशनी भी जगमगाएगी।OnePlus Nord 5, OnePlus Nord 5 Price, OnePlus Nord 5 Features, OnePlus Nord 5 Specs, OnePlus Nord 5 Sale, OnePlus Nord 5 Deal, OnePlus Nord 5 Discount

पूजन स्थल पर प्रतिमा निर्माण की परंपरा का निर्वाह किया जाएगा। मां दुर्गा की प्रतिमा सौम्य मुद्रा में भक्तों पर आशीर्वाद बरसाएगी। नौ फुट की प्रतिमा मिट्टी और बांस-पुआल से मूर्तिकार केना पाल द्वारा बनाई गई है। पंडाल का निर्माण 19 अगस्त से शुरू हुआ था, जिसमें कोलकाता के 16 कुशल कारीगरों ने मां काली मंदिरनुमा पंडाल तैयार किया है।



27 सितम्बर से पूजा प्रारंभ होगी। दुर्गोत्सव पूजन समारोह का श्रीगणेश आश्विन शुक्ल पंचमी तिथि, तदनुसार 27 सितम्बर, शनिवार को मृण प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ होगा। पूजन अनुष्ठान सुबह 10:00 बजे आरंभ होगा। अष्टमी तिथि पर माता रानी का आंगन 56 भोग की मनभावन झांकी से सजेगा। देवी प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा तीन अक्टूबर को सायं पांच बजे भव्य रूप से निकाली जाएगी।

छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भजन संध्या, जागरण, डांडिया, मैजिक शो और कवि सम्मेलन शामिल हैं। 27 सितम्बर को भजन संध्या में गायक अम्बरीश शुक्ला और आराध्य शुक्ला प्रस्तुति देंगे। 28 सितम्बर को गायिका सुमन अग्रहरी का कार्यक्रम होगा। इस प्रकार, यह उत्सव काशी में भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131