search

सशक्त बहना उत्सव: सीएम का विरोध करने जाते पूर्व विधायक खर्कवाल समेत कांग्रेसी हिरासत में, दो घंटे से ज्‍यादा रखा नजरबंद

Chikheang 2025-10-16 19:07:23 views 1263
  

सशक्त बहना उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे सीएम पुष्कर धामी। आर्काइव



संवाद सहयोगी, जागरण टनकपुर । सशक्त बहना उत्सव में शामिल सीएम पुष्कर धामी का घेराव करने जा रहे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल समेत अन्य कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दो घंटे से अधिक समय तक कांग्रेसियों को कोतवाली में नजरबंद रखा गया। कांग्रेस ने इसे सत्ता की हनक व लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। महिला उत्पीड़न, पेपर लीक, वोट चोरी व बुधवार को चंपावत में सीएम के कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों के साथ हुई अभद्रता का विरोध जताने वह सीएम धामी के पास जा रहे हैं। पीलीभीत चुंगी के पास उन्हें गिरफ्तार कर खिंचते हुए बस में भरा गया।

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बडे़ला, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज मिश्रा, पूर्व सभासद अमित भट्ट, संजय अग्रवाल, आसिफ, राहुल राज, मयूर बिष्ट, शाहवेज अंसारी, अमन रावत, खीम सिंह रावत, सतीश पांडेय, अमित जोशी, साहिल गिरी, हरीश शर्मा, विकास शर्मा, राज गंगवार, आदिल, योगेश गुप्ता, शहरोज आदि को पूर्वाह्न 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। सीएम के काशीपुर के लिए उड़ान भरने पर दोपहर 1:30 बजे बाद छोड़ा गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244