search

Bihar Politics: राजद ने फूंका चुनावी बिगुल, लिस्ट में 40 स्टार प्रचारक; लालू परिवार का दबदबा

LHC0088 2025-10-17 02:37:59 views 1241
  

राजद ने फूंका चुनावी बिगुल, लिस्ट में 40 स्टार प्रचारक; लालू परिवार का दबदबा



राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के लिए इस बार करो या मरो की स्थिति है। ऐसे में उसने प्रचार के लिए अपने 40 स्टार भी चुन-चुन कर तय किए गए हैं। इनमें कई नाम पुराने हैं, तो कुछ नए चेहरे भी। 2015 से उसके स्टार प्रचारकों में सम्मिलित रहे तेजप्रताप यादव का नाम इसमें नहीं होना स्वाभाविक है, क्योंकि वे नई पार्टी के कर्ता-धर्ता बन गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को जोड़ते हुए इस सूची में लालू परिवार से पांच स्टार प्रचारक हैं। क्रम में शिवचंद्र राम का नाम लालू-राबड़ी के बाद तीसरे स्थान पर आना अनुसूचित जाति के वोटों की ललक ही है।

तेजस्वी यादव पांचवें क्रमांक पर हैं और प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल उनके नीचे। वर्षों बाद शहाबुद्दीन के परिवार से किसी (हिना शहाब) को राजद ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है।
राजद के स्टार प्रचारक:

1. लालू प्रसाद
2. राबड़ी देवी
3. शिवचंद्र राम
4. कांति सिंह
5. तेजस्वी प्रसाद यादव
6. मंगनीलाल मंडल
7. अब्दुलबारी सिद्दिकी
8. अली अशरफ फातमी
9. मीसा भारती
10. महबूब अली कैसर
11. डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव
12. हिना शहाब
13. अर्जुन राय
14. प्रेमचंद्र गुप्ता
15. अभय कुशवाहा
16. सुधाकर सिंह
17. डॉ. सुनील कुमार सिंह
18. डॉ. उर्मिला ठाकुर
19. मो. कारी सोहैब
20. अनिल कुमार सहनी
21. अशोक कुमार पाण्डेय
22. प्रो. मनोज झा
23. मुकुंद सिंह
24. डॉ. रोहणी आचार्या
25. तनवीर हसन
26. अशोक कुमार सिंह
27. रिंकु यादव
28. कार्तिकेय सिंह
29. साधु पासवान
30. महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी
31. उमेश पंडित
32. मुकेश तांती
33. फुलहसन अंसारी
34. सुखदेव पासवान
35. राजेश मांझी
36. बिजेंद्र यादव
37. मुन्नी रजक
38. राजेश यादव
39. सैयद फैसल अली
40. बिनोद श्रीवास्तव
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138